{"_id":"5be85251bdec221c337893fa","slug":"czech-republic-beat-us-to-clinch-sixth-fedcup-itle-in-eight-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएसए को हराकर चेक रिपब्लिक ने जीता फेड कप का खिताब","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
यूएसए को हराकर चेक रिपब्लिक ने जीता फेड कप का खिताब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Nov 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
Czech Republic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेक रिपब्लिक ने रविवार को यूएसए को हराकर फेड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। चेक रिपब्लिक ने 8 वर्षों में छठी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
पार्ग के नंबर दो एरीना में खेले गए रबर तीन मुकाबले में चेक रिपल्बिक के सिनकोवा कैटरिना ने 2 घंटे 11 मिनट तक चले निर्णायक मुकाबले में अमेरिकी टेनिस स्टार सोफिया केनिन को 7-5,5-7,7-5 से हराया।
विज्ञापन
जीत के बाद के बाद 22 वर्षीय सिनियाकोवा ने कहा, ' मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि मैं यह मैच जीत पाऊंगी। मैच में काफी उतार-चढ़ाव चल रहा था। मुझे बेहद खुशी हो रही है।' बता दें कि सिनियाकोवा इस सीजन में चेक रिपल्बिक टीम मेट बारबोना के साथ फ्रेंच ओपन और विंबलडन डबल्स का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
बता दें कि दो दिन तक चले फेड कप के फाइल में चेक रिपल्बिक ने यूएसए को 3-0 से मात दी। फेड कप के पहले दिन चेक रिपब्लिक ने यूएसए पर 2-0 की बढ़त बनाई थी। पहले दिन के रबर एक मुकाबले में चेक रिपब्लिक की तरफ से बारबोरा स्ट्रीकोवा ने तीन सेटों में यूएसए के सोफिया केनिन को 6-7(5), 6-1, 6-4 से हराया था।
दोनों के बीच यह मुकाबला 2 घंटे 43 मिनट तक चला था। वहीं, रबर दो मुकाबले में चेक रिपब्लिक के सिनिकोवा केटेरिना ने एक घंटे 38 मिनट तक चले मुकाबले में एलिसन रिस्के को 6-3, 7-6(2) से मात दी थी।