फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   CWG 2022 Indian womens hockey team announced for Birmingham Commonwealth Games Rani Rampal not selected goalkeeper Savita Punia captain

Commonwealth Games: रानी रामपाल को दोहरा झटका, वर्ल्ड कप के बाद राष्ट्रमंडल खेलों की टीम से भी बाहर, सविता कप्तान

Thu, 23 Jun 2022 05:46 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 23 Jun 2022 05:46 PM IST
सार

राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 28 जुलाई से आठ अगस्त तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में होगा। वर्ल्ड कप के बाद इस टूर्नामेंट में भी दीप ग्रेस एक्का ही उपकप्तान होंगी।

विज्ञापन
CWG 2022 Indian womens hockey team announced for Birmingham Commonwealth Games Rani Rampal not selected goalkeeper Savita Punia captain
गोलकीपर सविता पूनिया और रानी रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉकी इंडिया ने गुरुवार (23 जून) को आगामी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 18 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की। स्टार स्ट्राइकर और पूर्व कप्तान रानी रामपाल को चोट के बाद पूरी तरह से फिट नहीं होने के कारण नहीं चुना गया। रानी को वर्ल्ड कप के लिए भी नहीं चुना गया था। वर्ल्ड कप के बाद राष्ट्रमंडल खेलों के लिए चुनी गई टीम की भी कमान गोलकीपर सविता पूनिया को सौंपी गई है।
विज्ञापन


राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 28 जुलाई से आठ अगस्त तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में होगा। वर्ल्ड कप के बाद इस टूर्नामेंट में भी दीप ग्रेस एक्का ही उपकप्तान होंगी। राष्ट्रमंडल खेलों से पहले नीदरलैंड और स्पेन की संयुक्त मेजबानी में एक जुलाई से 17 जुलाई तक महिला हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन होगा।
विज्ञापन


वर्ल्ड कप टीम से राष्ट्रमंडल खेलों की टीम में सिर्फ तीन बदलाव हुए हैं। बिचू देवी खरीबाम के स्थान पर रजनी एतिमारपू को नंबर दो गोलकीपर के रूप में चुना गया है। वहीं, वर्ल्ड कप टीम की सदस्य सोनिका (मिडफील्डर) को राष्ट्रमंडल खेलों की टीम से बाहर रखा गया था। फॉरवर्ड संगीता कुमारी को राष्ट्रमंडल खेलों टीम में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल किया गया था। उन्हें वर्ल्ड कप टीम में रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की सूची में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को पूल ए में इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ रखा गया है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को घाना के खिलाफ करेगी। रानी रामपाल की कप्तानी में भारतीय महिला टीम टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची थी। वहां उसे इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। रानी को बेल्जियम और नीदरलैंड में एफआईएच प्रो लीग के लिए चुना गया था, लेकिन हैमस्ट्रिंग इंटरी के कारण नहीं खेल पाई थीं। शुरुआती चार मैचों में नहीं खेलने के कारण उन्हें वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुना गया।


गोल्ड कोस्ट में 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत कांस्य पदक मैच में इंग्लैंड से हारकर चौथे स्थान पर रहा था। टीम चयन के बारे में बोलते हुए मुख्य कोच जेनेके शोपमैन ने कहा, "हमने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एक अनुभवी टीम को चुना है और खिलाड़ियों की नजर इस बार पदक पर है। एफआईएच प्रो लीग में अच्छे प्रदर्शन के बाद टीम उत्साहित है। उन्हें पता है कि उनसे काफी उम्मीदें हैं।''

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम:

गोलकीपर:
सविता पूनिया (कप्तान), रजनी एतिमारपु।

डिफेंडर्स: दीप ग्रेस एक्का (उपकप्तान), गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता।

मिडफील्डर: निशा, सुशीला चानू पुखरामबम, मोनिका, नेहा, ज्योति, नवजोत कौर, सलीमा टेटे।

फॉरवर्ड: वंदना कटारिया, लालरेम्सियामी, नवनीत कौर, शर्मिला देवी, संगीता कुमारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed