फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CWG 2018: दंगल में राहुल की दादागिरी ने दिलाया गोल्ड, 'बजरंग बली की जय' से गूंजा गोल्ड कोस्ट

Fri, 13 Apr 2018 07:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Apr 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
CWG 2018: Wrestler Rahul Aware wins gold medal in mens 57 kg freestyle
कॉमनवेल्थ खेल के 8वें दिन उस वक्त पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई जब हमारे पारंपरिक खेल कुश्ती में भारत ने गोल्ड मेडल जीता। 57 किग्रा. फ्री स्टाइल मेंस कुश्ती में राहुल अवारे ने शानदार खेल दिखाया। फाइनल में कनाडा के ताकाहाशी को पटकते हुए उन्होंने सोना जीता। 15-7 के बड़े अंतर से जीतने के बाद पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई।

 
CWG 2018: Wrestler Rahul Aware wins gold medal in mens 57 kg freestyle
गोल्ड मेडल जीतते ही राहुल ने तिरंगा थामा और 'भारत माता की जय' कहकर दौड़ लगाने लगे। इसके बाद तो मानो पूरे स्टेडियम में उत्साह और जोश की लहर दौड़ गई। भारतीय फैंस 'जय हनुमान' का जयघोष लगाने लगे। ऑस्ट्रेलिया का गोल्ड कोस्ट 'बजरंग बली की जय' से गुंजने लगा।
CWG 2018: Wrestler Rahul Aware wins gold medal in mens 57 kg freestyle
नवम्बर 1991 को जन्में 26 वर्षीय राहुल ने 2011 एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। प्राइज सेरेमनी के दौरान राहुल काफी भावुक नजर आए। स्वर्ण पदक मिलने के बाद बजने वाले राष्ट्रगान की धुन के दौरान राहुल की आंखों में देश के लिए पदक जीतने की खुशी देखी गई। डबडबाई आंखों से उन्होंंने इस पल को महसूस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
CWG 2018: Wrestler Rahul Aware wins gold medal in mens 57 kg freestyle
rahul aware
इसके पहले राहुल ने फाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तानी पहलवान से दो-दो हाथ किया था। मोहम्मद बिलाल को कड़े मुकाबले में 12-8 से मात देकर राहुल ने फाइनल में जगह पक्की की थी। राहुल ने इससे पहले अपने दोनों मुकाबलों में तकनीकी तौर पर जीत हासिल करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed