{"_id":"5acae2b04f1c1b6b6b8b46c6","slug":"cwg-2018-jitu-rai-wins-gold-medal-and-om-prakash-mitharval-bags-bronze-medal-10m-air-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"CWG 2018: 5वें दिन भी भारत को मिली स्वर्णिम सफलता, जीतू ने गोल्ड तो मिथारवल ने जीता ब्रॉन्ज मेडल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
CWG 2018: 5वें दिन भी भारत को मिली स्वर्णिम सफलता, जीतू ने गोल्ड तो मिथारवल ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 09 Apr 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
जीतू राय और मिथारवल
भारत के अनुभवी निशानेबाज जीतू राय ने 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के पांचवें दिन सोमवार को पुरुषों की 10 मीयर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता है। जीतू में भारत को पांचवे दिन 8वां गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने 235.1 अंकों से साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
वहीं, एक और भारतीय पूरुष शूटर ओम प्रकाश मिथरवाल ने इसी इवेंट में 214.3 अंकों के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया। इस इवेंद में ऑस्ट्रेलिया के कैरी बेल को सिल्वर मेडल मिला। उन्होंने 233.5 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
#FLASH: Jitu Rai wins gold in men's 10m air pistol event, Om Mitharwal bags bronze. #CWG18 pic.twitter.com/9EL1Xb80Gr
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 9, 2018
बता दें कि पांचवें दिन भारत का विजयी आगाज हुआ। पहला मेडल भारत की तरफ से लिफ्टर प्रदीप सिंह ने हासिल किया। उन्होंने भारतीय पुरुष वेटलिफ्टर प्रदीप सिंह ने 105 किग्रा भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने कुल 352 किग्रा भारवर्ग के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा किया।
उन्होंने स्नैच राउंड में 152 किग्रा का वजन उठाया, जबकि क्लीन एंड जर्क राउंड में 200 किग्रा भारवर्ग का वजन उठाकर भारत के खाते में एक और मेडल ला दिया। इसी के साथ कुल मिलाकर भारत के खाते में अभी तक 15 मेडल हो गए हैं।