फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Cristiano Ronaldo big Statement About Retirement before Portugal vs North Macedonia World Cup play-off final

FIFA World Cup: रोनाल्डो ने संन्यास लेने पर दिया बड़ा बयान, नॉर्थ मेसेडोनिया से मैच को जीवन-मरण वाला मुकाबला

Tue, 29 Mar 2022 05:59 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 29 Mar 2022 05:59 PM IST
सार

फीफा वर्ल्ड कप के क्वालिफिकेशन प्लेऑफ फाइनल में मंगलवार रात (29 मार्च) पुर्तगाल का सामना नॉर्थ मेसेडोनिया से होगा। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए यह बड़ा मुकाबला होगा। अगर उनकी टीम फाइनल में नॉर्थ मेसेडोनिया से हार जाती है तो वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएगी।

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo big Statement About Retirement before Portugal vs North Macedonia World Cup play-off final
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फीफा वर्ल्ड कप के क्वालिफिकेशन प्लेऑफ फाइनल में मंगलवार रात (29 मार्च) पुर्तगाल का सामना नॉर्थ मेसेडोनिया से होगा। पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए यह बड़ा मुकाबला होगा। अगर उनकी टीम फाइनल में नॉर्थ मेसेडोनिया से हार जाती है तो वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएगी। रोनाल्डो ने मैच से पहले अपने संन्यास के बारे में बात की। फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले इस खिलाड़ी ने कहा कि संन्यास का फैसला सिर्फ वही करेंगे।
विज्ञापन


रोनाल्डो 37 साल के हो गए हैं और उनकी टीम अगर फाइनल में नॉर्थ मेसेडोनिया के खिलाफ नहीं जीतती है तो शायद कभी उन्हें वर्ल्ड कप में खेलने का मौका नहीं मिलेगा। रोनाल्डो ने पिछले साल यूरो कप के दौरान अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया ता। "उन्होंने कहा कि अगर मुझे लगेगा कि मैं खेल सकता हूं तो आगे भी खेलता रहता हूं। संन्यास का फैसला सिर्फ मैं करूंगा, कोई और नहीं।"
विज्ञापन


रोनाल्डो ने कहा ईएसपीएन से कहा, "अपने भविष्य का फैसला सिर्फ मैं करूंगा। जब मुझे लगेगा कि मैं खेलने के लिए सही नहीं हूं तो नहीं खेलूंगा।" रोनाल्डो ने नॉर्थ मेसेडोनिया के खिलाफ मैच को लेकर कहा, "टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है। मुझे लगता है कि इस चुनौती के लिए सभी खिलाड़ी तैयार हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


रोनाल्डो ने आगे कहा, यह मैच हमारे लिए जीवन-मरण वाला मुकाबला है। हम इसके महत्व को जानते हैं। मैं समर्थकों से अपील करता हूं कि वे हमें पूरी तरह समर्थन दें।" नॉर्थ मेसेडोनिया ने पिछले मैच में पिछले साल यूरो कप जीतने वाली इटली की टीम को हराया था। इटली की टीम लगातार दूसरी बार फुटबॉल वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी। पिछली बार 2018 में भी उसे खेलने का मौका नहीं मिला था। वर्ल्ड कप इतिहास में यह पहला अवसर है जब इटैलियन टीम लगातार दो वर्ल्ड कप में नहीं उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed