फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   creative director of Tokyo Olympcs Hiroshi Sasaki resign after making demeaing comments about female celebrity

टोक्यो ओलंपिक के क्रिएटिव निदेशक हिरोशी सासाकी ने दिया इस्तीफा, जानें वजह

Thu, 18 Mar 2021 07:08 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 18 Mar 2021 07:08 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक के क्रिएटिव निदेशक हिरोशी सासाकी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस टोक्यो ओलंपिक के लिए सेटबैक माना जा रहा है।

विज्ञापन
creative director of Tokyo Olympcs Hiroshi Sasaki resign after making demeaing comments about female celebrity
टोक्यो ओलंपिक्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक के क्रिएटिव निदेशक हिरोशी सासाकी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कुछ दिन पहले उन्होंने देश की मशहूर कलाकार नाओमी वतानाबे के खिलाफ आपत्तिजानक टिप्पणी की थी। हाल में ये किसी महिला के खिलाफ दूसरी बार टिप्पणी की गई है। 

विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक की शुरूआत होने में 5 महीने का वक्त बाकी है। इन खेलों का आयोजन बीते साल 2020 में होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते टोक्यो ओलंपिक को स्थगित करना पड़ा। हाल ही जापान की किसी महिला के खिलाफ की गई ये दूसरी अभद्र टिप्पणी है।
विज्ञापन


इससे पहले फरवरी में आयोजन कमेटी के प्रमुख योशिरो मोरी ने एक महिलाओं के खिलाफ अभद्रजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि महिलाएं बैठक में ज्यादा बातें करती हैं। जिसके बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


33 वर्षीया वतानाबे जापान की जानी-मानी हास्य कलाकार के अलावा अभनेत्री और फैशन डिजाइनर हैं। वह जापान में काफी बेहद लोकप्रिय हैं। हिरोशी सासाकी ने वतानाबे के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा था कि वतानाबे ओलंपिक में नहीं बल्कि ओलंपिग में कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। 


बीते कुछ समय से टोक्यो ओलंपिक से जुड़े अधिकारियों के लिए सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। 2 साल पहले जापान ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष त्सुनेकाजू तकेदा को रिश्वत लेने के मामले में इस्तीफा देना पड़ा था। जहां तक सासाकी की बात है तो उन्हें बीते साल दिसंबर में नोमुरा मसाई के जगह क्रिएटिव निदेशक बनाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed