फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Covid-19: National Wrestling Championship postponed till January

कोविड-19: महामारी की वजह से राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप जनवरी तक के लिए स्थगित

Sat, 28 Nov 2020 06:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 28 Nov 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Covid-19: National Wrestling Championship postponed till January
कुश्ती चैंपियनशिप - फोटो : sportstar

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए अब भारतीय कुश्ती महासंघ ने अगले महीने होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप को जनवरी 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया है। महासंघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए यह फैसला लेना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘हालात अभी भी ठीक नहीं है। ऐसे में राष्ट्रीय चैंपियनशिप कराना संभव नहीं होगा। हम अगले साल जनवरी के आखिरी में इसके आयोजन की कोशिश करेंगे।’

विज्ञापन


राष्ट्रीय टूर्नामेंट स्थगित होने के मायने हैं कि अगले साल दो राष्ट्रीय चैंपियनशिप होगी। तोमर ने कहा, ‘हमने पहले भी ऐसा किया है जब हालात के कारण हमें ऐसा फैसला लेना पड़ा था।’
विज्ञापन


इस साल चैंपियनशिप 18 से 20 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के गोंडा में होनी थी। तोमर ने कहा कि कोई और राज्य इसकी मेजबानी का इच्छुक हो तो स्थान बदला भी जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सर्बिया के बेलग्रेड में 12 से 18 दिसंबर तक होने वाले व्यक्तिगत विश्व कप के लिए वे भारतीय टीम भेजने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हमने ट्रायल नहीं कराने का फैसला किया है और वे ही पहलवान इसमें जाएंगे जो दिल्ली में फरवरी में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप में भाग लेंगे। बजरंग पूनिया (65 किलो), विनेश फोगाट (53 किलो), जितेंदर कुमार (74 किलो) और सोमबीर राठी (92 किलो) ने बाहर रहने की अनुमति मांगी थी जो दे दी गई है।’


तोमर ने कहा, ‘बजरंग, विनेश और सोमबीर के वर्ग में कोई भाग नहीं लेगा। वहीं 74 किलो में नरसिंह यादव भारत की नुमाइंदगी करेंगे। इनके अलावा अंशु मलिक 57 किलो में और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक 65 किलो वर्ग में उतरेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed