फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   COVID-19: Meetings of Athletics Federation of India postponed

COVID-19 के कारण एथलेटिक्स महासंघ की सालाना बैठक और चुनाव स्थगित

Fri, 20 Mar 2020 10:37 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 20 Mar 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
COVID-19: Meetings of Athletics Federation of India postponed
एएफआई की बैठक स्थगित - फोटो : social media

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने शुक्रवार को कोविड-19 महामारी के बढ़ते खतरे के कारण अगले महीने जयपुर में होने वाली सालाना आम बैठक और चुनाव स्थगित कर दिए। एजीएम और चुनाव तीन से पांच अप्रैल तक होने थे।

विज्ञापन


एएफआई ने कहा, 'कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न हुए संकट के कारण जयपुर में तीन से पांच अप्रैल तक होने वाली भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की कार्यकारी और आम सालाना बैठक अगले नोटिस तक स्थगित कर दी गई है।'
विज्ञापन


एएफआई अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने कहा, ‘तीन, चार और पांच अप्रैल 2020 को जयुपर में कार्यकारी और आम सालाना बैठक के साथ एएफआई के चुनावों को भी स्थगित करने का फैसला किया गया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया, ‘यह फैसला कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगी पांबदियों को देखते हुए लिया गया है क्योंकि हमारे सभी सदस्यों को देश के विभिन्न हिस्सों से यात्रा करनी होगी। सदस्यों को अगली तारीख की सूचना दे दी जाएगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed