फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Country's first Asiad gold winner Sachin Nag in Hall of Fame, know

Sachin Nag: देश के पहले एशियाड स्वर्ण विजेता सचिन नाग हॉल ऑफ फेम में, जानें

Thu, 06 Feb 2025 08:34 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 06 Feb 2025 08:34 AM IST
सार

सचिन नाग ने 1951 में दिल्ली में हुए एशियाई खेलों में प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के समक्ष देश को 100 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक दिलाया था।

विज्ञापन
Country's first Asiad gold winner Sachin Nag in Hall of Fame, know
सचिन नाग - फोटो : Twitter

विस्तार

एशियाई खेलों में देश के पहले स्वर्ण पदक विजेता तैराक सचिन नाग को अंतरराष्ट्रीय तैराकी महासंघ ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। महासंघ ने उनके पुत्र अशोक नाग को उनके पिता को यह सम्मान देने की जानकारी दी है।
विज्ञापन


सचिन नाग ने 1951 में दिल्ली में हुए एशियाई खेलों में प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के समक्ष देश को 100 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक दिलाया था। उन्होंने बाद में रिले का कांस्य भी जीता था। वह 1948 के लंदन ओलंपिक में भी खेले।
विज्ञापन


उनका स्वर्गवास 1987 में हुआ। सचिन नाग को मरणोपरांत यह सम्मान इस वर्ष जुलाई में सिंगापुर में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के दौरान दिया। नाग के अलावा दिग्गज तैराक रेयान लोश्टे, जोसेफ स्कूलिंग को भी यह सम्मान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉल ऑफ फेम में जॉनी वाइजमुलर, माइकल फेल्प्स जैसे तैराक शामिल हैं। अशोक नाग के संघर्ष के बाद सचिन नाग को 2020 में ध्यानचंद लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed