फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   country largest shooting range will be built in Sonipat, a proposal for a budget was approved.

सोनीपत में बनेगी देश की सबसे बड़ी शूटिंग रेंज, 9.5 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव मंजूर हुआ

Sun, 28 Feb 2021 09:14 AM IST
Rajeev Rai अंकित चौहान, सोनीपत (हरियाणा)
अंकित चौहान, सोनीपत (हरियाणा) Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 28 Feb 2021 09:14 AM IST
सार

  • मोतीलाल नेहरू खेल स्कूल राई में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज का सबसे बड़ा भवन बना तो अब मशीन व टारगेट सबसे ज्यादा होंगे
  • 9.5 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव मंजूर हुआ, नए वित्तीय वर्ष में बजट आते ही काम शुरू कराया जाएगा
  • रेंज बनाने में स्कूल प्रशासन की राइफल एसोसिएशन मदद करेगी, अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप भी कराई जा सकेगी

विज्ञापन
country largest shooting range will be built in Sonipat, a proposal for a budget was approved.
निशानेबाजी - फोटो : Social media

विस्तार

प्रदेश में जहां अभी तक एक भी शूटिंग रेंज नहीं है, वहीं अब देश की सबसे बड़ी शूटिंग रेंज बनाने की तैयारी हो चुकी है। यह शूटिंग रेंज सोनीपत के मोतीलाल नेहरू खेल स्कूल राई में बनाई जाएगी। इस अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज के लिए भवन बन गया है तो अब सबसे ज्यादा मशीन व टारगेट लगाए जाएंगे। इसके लिए 9.5 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव मंजूर किया गया है और नए वित्तीय वर्ष में बजट आते ही मशीन व टारगेट लगाकर रेंज तैयार करने का काम शुरू होगा। रेंज बनाने में स्कूल प्रशासन की राइफल एसोसिएशन मदद करेगी और यहां रेंज बनने पर अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप भी कराई जा सकेगी। 

विज्ञापन


प्रदेश में जिला से अंतरराष्ट्रीय स्तर के दस हजार से ज्यादा शूटर हैं। उसके बावजूद अभी तक शूटिंग रेंज नहीं है और इस कारण शूटरों को दिल्ली व अन्य जगह जाकर अभ्यास करना पड़ता है। इसके अलावा राज्य स्तरीय चैंपियनशिप तक यहां नहीं कराई जा सकती है। अब खेल विभाग ने मोतीलाल नेहरू खेल स्कूल राई में शूटिंग रेंज बनाने का फैसला लिया है। हालांकि अभी तक वहां केवल 10 मीटर व 25 मीटर की सामान्य रेंज बनाने की योजना थी, लेकिन अब देश की सबसे बड़ी रेंज बनाने की योजना तैयार की गई है। जिसकी जिम्मेदारी राइफल एसोसिएशन को सौंपी जा रही है और इसके लिए डीसी श्यामलाल पूनिया ने एसोसिएशन से कार्य योजना का प्रस्ताव मांगा है। 
विज्ञापन


दिल्ली की कर्णी सिंह शूटिंग रेंज के मुकाबले 20-40 टारगेट लेन ज्यादा होगी
हरियाणा राइफल एसोसिएशन के महासचिव अशोक मित्तल ने बताया कि दिल्ली की कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 10 मीटर पिस्टल व राइफल के लिए 80 टारगेट लेन है तो खेल स्कूल में 100-120 टारगेट लेन बनाने की योजना है। इस तरह ही 50 मीटर पिस्टल व राइफल के लिए कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 80 टारगेट है तो यहां 100 बनाए जाएंगे। इस तरह वहां 25 मीटर पिस्टल में 60 टारगेट है तो यहां 80 बनाए जाएंगे। इनके अलावा खेल स्कूल में शॉटगन में ट्रैप, डबल ट्रैप, स्किट के लिए चार रेंज बनाने की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्यामलाल पूनिया, डीसी

खेल स्कूल में रेंज के लिए करीब 9.5 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव पास किया जा चुका है। नए वित्तीय वर्ष में बजट आते ही रेंज तैयार करने का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए राइफल एसोसिएशन से प्रस्ताव मांगा गया है कि वह अन्य जगह की रेंज से बेहतर रेंज किस तरह से बना सकते हैं। खेल स्कूल की रेंज अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी, जिससे यहां बड़े खिलाड़ी तैयार किए जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed