फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Coronavirus prevented Spain golfer Jon Rahm from winning the title

कोरोना ने स्पेन के गोल्फर जॉन रहम को खिताब जीतने से रोका 

Mon, 07 Jun 2021 09:49 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 07 Jun 2021 09:49 AM IST
सार

  • पीजीए टूर के अनुसार, गोल्फर जॉन रहम हर दिन परीक्षण करवाने की शर्त पर ही टूर्नामेंट में खेल सकते थे क्योंकि उनका प्रत्येक परीक्षण निगेटिव आया था। लेकिन दूसरे दौर के बाद किया गया परीक्षण पॉजिटिव पाया गया।

विज्ञापन
Coronavirus prevented Spain golfer Jon Rahm from winning the title
Jon Rahm - फोटो : ट्विटर

विस्तार

स्पेन के गोल्फर जॉन रहम ने तीसरे दौर के 18वें होल तक छह शॉट की मजबूत बढ़त बना ली थी। वह लगातार दूसरी बार मेमोरियल गोल्फ टूर्नामेंट जीतने के करीब थे। ऐसा लग रहा था कि वह खिताब जीतकर वर्ष 2000 में बनाए टाइगर वुड्स के बनाए रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। इसके बाद कोरोना वायरस के लिए संक्रमित पाए जाने के कारण उनका सपना अधूरा ही रह गया।

विज्ञापन


बढ़त पर चल रहे थे, जीत जाते वुड्स की बराबरी करते 
उन्हें सूचित किया गया कि कोविड-19 के लिए उनका परीक्षण पॉजिटिव आया है और वह टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल सकते हैं। रहम ने पहले और दूसरे दौर में भी दमदार प्रदर्शन किया था। रहम एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन


पीजीए टूर के अनुसार, वह हर दिन परीक्षण करवाने की शर्त पर ही टूर्नामेंट में खेल सकते थे। उनका प्रत्येक परीक्षण निगेटिव आया था लेकिन दूसरे दौर के बाद किया गया परीक्षण पॉजिटिव पाया गया। दुनिया के तीसरे नंबर के गोल्फर जॉन जब मैदान छोड़कर जा रहे थे तो दर्शक भी हैरान थे कि ये क्या हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब उन्हें दस दिन का एकांतवास पूरा करना होगा।  ‘जीवन में ऐसी चीजें होती है। यह उन पलों में से एक है जहां आपको लगे झटके पर आपकी प्रतिक्रिया एक इंसान के रूप में आपको परिभाषित करती है। ’-जॉन रहम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed