फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Coronavirus Pandemic But Not All Sports Events Postponed Or Cancelled See These Are Happening

कोरोना वायरस के कारण कई प्रतियोगिताएं रद्द, लेकिन ये खेल अभी भी खेले जा रहे हैं

Fri, 20 Mar 2020 10:59 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 20 Mar 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Pandemic But Not All Sports Events Postponed Or Cancelled See These Are Happening
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चीन के वुहान से दुनिया भर में फैले कोरना वायरस के कारण विश्व की कई खेल प्रतियोगिताएं प्रभावित हुईं हैं। इस साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक के आयोजन को लेकर बहस जारी है। कुछ लोग कह रहे हैं कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए ओलंपिक गेम्स को टाल दिया जाए या रद्द् कर दिया जाए।

विज्ञापन

इन तमाम बहसों के बीच गुरुवार को युनान में टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों को मशाल सौंपी गई। हालांकि यह इवेंट बिना दर्शकों के हुआ, लेकिन दुनिया भर में फैल रहे इस वायरस के बीच आपको पता है कि कहां-कहां अभी खेल जारी हैं या टूर्नामेंट को स्थगित नहीं किया गया है। आइए आपको बताते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को जो प्रतियोगिताएं रद्द या स्थगित की गईः

  • कोरोना वायरस की वजह से विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप को स्थगित कर दी गई।
  • फॉर्मुला 1 ने वर्चुअल रेस को भी होल्ड पर रखा है, जिसे स्थगित किए गए ग्रैंड प्रिक्स के स्थान पर शामिल किया था।
  • विश्व बैडमिंटन महासंघ ने कोविड 19 के प्रकोप के चलते पांच और टूर्नामेंट निलंबित कर दिए जिसमें तीन उपमहाद्वीपीय चैंपियनशिप शामिल हैं। बीडब्ल्यूएफ ने 12 अप्रैल तक अपने सारे टूर्नामेंट स्थगित कर दिए थे। महासंघ ने कहा कि आगे भी पांच टूर्नामेंट स्थगित या रद्द कर दिए गए हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कोरोनो वायरस के कारण यूरोपीय तैराकी चैंपियनशिप को अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
  • COVID-19 के कारण एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की बैठक स्थगित
  • बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कोरोना वायरस महामारी की वजह से थॉमस और उबेर कप फाइनल्स को स्थगित कर दिया है। 
ये प्रतियोगिताएं जारी हैं, या इनके कार्यक्रम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है
  • ऑस्ट्रेलिया की शीर्ष फ्लाइट ए-लीग फुटबॉल प्रतियोगिता ने 2019/20 सत्र के बाकी मैचों को खाली स्टेडियम में कराने का फैसला किया है। क्वारंटाइन की वजह से दो टीमें प्रभावित हुई हैं। प्लेऑफ से पहले आयोजक फाइनल मैचों को बिना दर्शकों के खिलाने की योजना बना रहे हैं।
  • तुर्की सुपर लीग मैच अब भी खेले जा रहे हैं, लेकिन स्टेडियम दर्शकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा है।
  • दुनिया की सबसे महंगी रग्बी लीग ऑस्ट्रेलिया में खेली जाती है। जिसे नेशनल रग्बी लीग कहा जाता है। यह 13-खिलाड़ियों के रग्बी कोड के साथ, देश के पूर्वी राज्यों में सबसे लोकप्रिय है। यह भी बिना दर्शकों और बंद स्टेडियम में खेली जा रही 
  • शेफील्ड में 18 अप्रैल से चार मई के बीच होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप फिलहाल तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। ऐसा मानी जा रही है।
  • ऑस्ट्रेलिया में घोड़ों की रेस भी जारी है, लेकिन यहां भी दर्शकों एंट्री नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed