{"_id":"5ef7f6aa8ebc3e43106ceb19","slug":"coronavirus-outbreak-top-indian-table-tennis-players-raise-funds-to-provide-financial-aid-to-fraternity-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट: टेबल टेनिस जगत के सदस्यों की मदद को भारत के शीर्ष खिलाड़ियों ने जुटाया फंड ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कोरोना संकट: टेबल टेनिस जगत के सदस्यों की मदद को भारत के शीर्ष खिलाड़ियों ने जुटाया फंड
Sun, 28 Jun 2020 07:17 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 28 Jun 2020 07:17 AM IST
विज्ञापन
भारत के शीर्ष खिलाड़ी शरत कमल और जी साथियान कोरोना वायरस से उत्पन्न हुए संकट से टेबल टेनिस जगत के सदस्यों की मदद के लिए 10 लाख रुपये जुटाने के करीब हैं। इससे कम से कम 100 लोगों की मदद हो सकती है। इस अभियान में पूर्व खिलाड़ी नेहा अग्रवाल भी उनकी सहायता कर रही हैं। तीनों ने मिलकर चार दिन के अंदर सात लाख रुपये जुटा लिए हैं। वित्तीय मदद खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अंपायरों को दी जाएगी।
शरत ने कहा, ‘साथियान ने यह विचार दिया क्योंकि उसने अपने साथ के कुछ खिलाड़ियों की दुर्दशा के बारे में सुना जो कोच बन गए हैं। उनकेपास इस मौजूदा संकट के कारण कोई काम नहीं है। इसलिए हमने सोचा कि हम कम से कम इतना तो कर सकते हैं। ’
दुनिया के 31वें नंबर के खिलाड़ी शरत ने कहा, ‘अभी तक अच्छा रहा और हम 100 से ज्यादा लोगों की भी मदद कर सकते हैं। जब हम 10 लाख रुपये जुटा लेंगे, इसके बाद फैसला करेंगे। उम्मीद है कि दो तीन दिन में हम ऐसा कर लेंगे। ’