फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Coronavirus in Sports Indian wrestling team Stucked in Azerbaijan players are closed in the hotel

कोरोना वायरसः अजरबैजान में फंसी भारतीय कुश्ती टीम, होटल में बंद हैं खिलाड़ी

Tue, 17 Mar 2020 08:32 AM IST
Rohit Ojha अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 17 Mar 2020 08:32 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Sports Indian wrestling team Stucked in Azerbaijan players are closed in the hotel
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
कोरोना वायरस के डर की मार टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों में जुटे खिलाड़ियों पर कहर बनकर टूट पड़ी है। ओलंपिक क्वालीफाइंग की तैयारियां को गई ग्रीको रोमन पहलवानों की टीम बाकू (अजरबैजान) में फंस गई है। अजरबैजान सरकार ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए ओलंपिक की तैयारियों के कैंप को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। जिसके चलते भारतीय टीम होटल में कैद होकर रह गई है।
विज्ञापन


भारतीय कुश्ती संघ खेल मंत्रालय और साई से बात कर टीम को वापस बुलाने की व्यवस्था कर रही है। कुश्ती संघ को यह डर भी सता रहा है कि टीम की वापसी पर 13 सदस्यीय पहलवानों के दल को कहीं कोरेंटाइन के लिए न भेज दिया जाए।
विज्ञापन


यही नहीं कुश्ती संघ ने ओलंपिक की तैयारियों के लिए लखनऊ और सोनीपत में चल रहे महिलाओं और पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवानों के कैंप को भी बंद कर दिया है। दूसरी ओर एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) ने 10 ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंटों को रद्द करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द नहीं आई तो लंबी फंसेगी टीम
कुश्ती संघ ने ओलंपिक क्वालीफाइंग की तैयारियों के लिए महिलाओं का उक्रेन, पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवानों को रूस और ग्रीको रोमन पहलवानों को बाकू में कैंप निर्धारित किया था। महिलाओं और फ्रीस्टाइल पहलवानों को कोरोना वायरस के चलते नहीं भेजा गया, लेकिन ग्रीको रोमन के 10 पहलवान और तीन कोच चार मार्च को बाकू चले गए।

यहां अजरबैजान और कुछ अन्य देशों की टीमों के साथ 21 मार्च तक कैंप चलना था। कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर के मुताबिक रविवार को अजरबैजान सरकार ने कैंप को बंद करने के लिए कहा। टीम को वापस बुलाने के लिए मंगलवार के टिकट की व्यवस्था की जा रही है।

कुश्ती संघ को डर है कि वहां की सरकार अपनी सभी पड़ोसी देशों की सीमाओं को सील करने जा रही है। अगर जल्द टीम को बुलाने की व्यवस्था नहीं की गई तो टीम लंबे समय के लिए वहां फंस सकती है।

कैंप किए गए बंद

कोरोना के चलते ओलंपिक की तैयारियों का कैंप बंद करने वाली कुश्ती संघ पहली फेडरेशन बन गई है। कुश्ती संघ का कहना है कि कोरोना के चलते साई को सोनीपत और लखनऊ के कैंप बंद करने को कहा गया है। सोनीपत में 80 के करीब और लखनऊ में 40 के करीब पहलवानों और सपोर्ट स्टाफ की संख्या थी। लेकिन कोरोना के डर से ज्यादातर पहलवान कैंप में नहीं पहुंचे थे। फिर रविवार को सोनीपत सेंटर की इंचार्ज ने उनसे कैंप बंद करने के लिए कहा था।


10 इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट किए गए रद्द
खेल मंत्रालय की ओर से कोरोना वायरस को लेकर जारी की गई एडवाइजरी का संज्ञान लेते हुए एआईयू ने मार्च माह में होने वाले 10 इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंटों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। एआईयू के सेक्रेटरी जनरल बलजीत सिंह का कहना है कि सरकार की एडवाइजरी के बाद कोई जोखिम नहीं लिया जा सकता  है। इसी के चलते टूर्नामेंटों को रद्द किया गया है। इन्हें स्थिति सामान्य होने पर बाद में कराया जाएगा।

रद्द किए जाने वाले टूर्नामेंट इस प्रकार हैं।
  • अमृतसर में आज से होने वाली महिलाओं की जिम्नास्टिक इंटरवर्सिटी
  • मार्च के अंत में होने वाली बेसबाल की ऑल इंडिया इंटरवर्सिटी
  • पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला में 25 मार्च से होने वाली पुरुषों की पेंचाक सिलाट इंटरवर्सिटी
  • लवली यूनिवर्सिटी फगवाड़ा में 25 मार्च से होने वाली महिलाओं की वूशु इंटरवर्सिटी
  • जीएनडीयू अमृतसर में 28 मार्च से होने वाली पुरुषों की वूशु इंटरवर्सिटी
  • पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में 24 मार्च से होने वाली रोइंग (पुरुष, महिला) इंटरवर्सिटी
  • चंडीगढ़ में मार्च के अंत में होने वाली अमेरिकन फुटबाल इंटरवर्सिटी
  • मेरठ में 18 मार्च से होने वाली ड्राप रोलबॉल इंटरवर्सिटी
  • मनिपाल यूनिवर्सिटी में मार्च के अंत में होने वाली महिला क्रिकेट की इंटरवर्सिटी
  • चेन्नई में मार्च के अंत में होने वाली ई स्पोट्र्स और मोटर स्पोट्र्स इंटरवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed