{"_id":"5e6271778ebc3ec75e77058d","slug":"coronavirus-effect-sai-to-suspend-biometric-attendance-across-all-its-centres","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस के कारण साई केंद्रों में बायोमैट्रिक हाजिरी बंद","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कोरोनावायरस के कारण साई केंद्रों में बायोमैट्रिक हाजिरी बंद
Fri, 06 Mar 2020 09:22 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 06 Mar 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : PTI
कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के कारण भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) देश भर के अपने सभी केंद्रों में बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना बंद कर देगा।
विज्ञापन
कोरोनावायरस के कारण दुनिया भर में 3000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि लगभग एक लाख लोग इससे संक्रमित है। चीन, इटली, कोरिया, जापान और ईरान इससे सबसे अधिक प्रभावित देश हैं। भारत में अब तक कोरोनावायरस के 31 मामले में दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
साई के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, 'कोरोनावायरस लगातार फैल रहा है। एक या दो दिन हम आदेश जारी करके अपने सभी केंद्रों पर कर्मचारियों के लिए बायोमीट्रिक उपस्थिति को अस्थायी तौर पर बंद कर देंगे। यह इस घातक बीमारी को फैलने से रोकने की दिशा में एहतियाती कदम है।'
विज्ञापन
गांधीनगर के साई केंद्र ने कोरोना वायरस पर कार्यशाला का भी आयोजन किया।