फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Corona virus in Sports Updates other Tournaments and London Marathon And Boston Marathon Postponed

कोरोना का खेलों पर असरः जिम्बाब्वे दौरे से वापस लौटेगी इंग्लैंड की काउंटी टीम, लंदन मैराथन स्थागित

Sun, 15 Mar 2020 10:44 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 15 Mar 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
Corona virus in Sports Updates other Tournaments and London Marathon And Boston Marathon Postponed
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

कोरोना वायरस का असर खेलों पर भी पड़ा है। इसकी वजह से कई टूर्नामेंट या तो रद्द हो गए हैं या उन्हें स्थागित कर दिया गया है। इंग्लैंड की काउंटी टीम डर्बीशर कोरोना वायरस के खतरे के कारण जिम्बाब्वे के सत्र पूर्व दौरे को बीच में छोड़कर सोमवार को स्वदेश लौटेगी। इस घातक महामारी का दुनिया भर की खेल स्पर्धाओं पर असर पड़ा है और इस कड़ी में डर्बीशर ने अपना दौरा बीच में ही समाप्त करने का फैसला किया है। फिलहाल डर्बीशर का कोई खिलाड़ी इस विषाणु से संक्रमित नहीं है।

विज्ञापन


डर्बीशर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान के अनुसार, दौरे पर गई टीम के किसी सदस्य में कोविड-19 से संबंधित कोई लक्षण नहीं दिखा है। हमारे खिलाड़ियों और स्टाफ का स्वास्थ्य और सुरक्षा हालांकि सर्वोच्च है और इसलिए फैसला किया गया है कि दौरे पर गई टीम को जितना जल्दी संभव हो स्वदेश बुलाया जाए।
विज्ञापन


डर्बीशर ने कहा कि उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण से जुड़ी स्थिति पर करीबी नजर रखी हुई है और वे इससे संबंधित सभी सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करेंगे। डर्बीशर की टीम इस हफ्ते की शुरुआत में जिम्बाब्वे पहुंची थी और शनिवार को बुलावायो में अपने पहले टी-20 मैच में सिलेक्ट एकादश को 48 रन से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंदन मैराथन स्थागित
इस साल होने वाली प्रतिष्ठित लंदन मैराथन भी कोरोना वायरस के कारण स्थागित कर दी गई है। यह पहले 24 अप्रैल को होनी थी जिसे अब चार अक्तूबर तक के लिए स्थागित कर दिया गया है। आयोजकों ने कहा कि हर धावक बाद में होने वाले आयोजन में अपना स्थान सुरक्षित पाएगा।


साथ ही कहा कि जो धावक इसमें हिस्सा न लेने का फैसला करते हैं और किसी कारणवश हिस्सा नहीं ले पाते हैं तो उनकी फीस वापस दे दी जाएगी। धावक अपनी एंट्री को 2021 में होने वाली मैराथन तक के लिए भी स्थागित कर सकते हैं जो अगले साल 25 अप्रैल को होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed