{"_id":"607e5acb03ae7e467f6e7898","slug":"corona-virus-cases-in-indian-boxing-camp-in-delhi-olympic-athlete-tested-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को झटका: ओलंपिक जाने वाले बॉक्सर्स को कोरोना, महिला मुक्केबाज पॉजिटिव, शिविर बंद","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारत को झटका: ओलंपिक जाने वाले बॉक्सर्स को कोरोना, महिला मुक्केबाज पॉजिटिव, शिविर बंद
Tue, 20 Apr 2021 10:16 AM IST
अंशुल तलमले
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:16 AM IST
सार
- दिल्ली में चल रहा ओलंपिक शिविर
- महिला बॉक्सर निकली संक्रमित
- ओलंपिक जाने वाले तीन शूटर भी पॉजिटिव
- शूटरों के टीकाकरण की उठी मांग
विज्ञापन
सिमरनजीत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोरोना ने टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल कर चुके और बेहद सुरक्षित माहौल में तैयारियां कर रहे खिलाडिय़ों के बीच घुसपैठ बना ली है। टोक्यो का टिकट हासिल कर चुकी महिला बॉक्सर सिमरनजीत कौर के संक्रमित निकलने पर दिल्ली के आईजी स्टेडियम में चल रहे ओलंपिक शिविर को बंद कर दिया गया है। सभी निगेटिव बॉक्सरों को घर जाने के लिए कह दिया गया है, जबकि 22 संक्रमित बॉक्सर, सपोर्ट स्टाफ आईजी स्टेडियम में एकांतवास में रखे गए हैं। यही नहीं इस दौरान ओलंपिक का टिकट हासिल कर चुके तीन शूटरों को भी कोरोना ने घेर लिया है।
विज्ञापन
निगेटिव बॉक्सरों को घर जाने को कहा
आईजी स्टेडियम में 21 बॉक्सर और सपोर्ट स्टाफ संक्रमित निकलने के बाद ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुकी बॉक्सर सिमरनजीत, पूजा, लोवलीना को नेहरू स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया था। यहां सिमरनजीत को भी तेज बुखार आया। उनके टेस्ट कराने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके बाद उन्हें भी एकांतवास में आईजी स्टेडियम भेज दिया गया। इसके बाद ही बॉक्सिंग फेडरेशन और साई ने टोक्यो का टिकट हासिल कर चुके महिला बॉक्सरों का कैंप बंद करने का फैसला लिया। पूजा और लोवलीना का भी टेस्ट कराया गया है। अगर उनकी रिपोर्ट निगेटिव आती है तो दोनों को तैयारियों के लिए बेल्लारी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
शूटरों के टीकाकरण की उठी मांग
तीन शूटरों के संक्रमित पाए जाने के बाद एनआरआई ने सरकार से ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों के टीकाकरण की मांग की है। शूटरों के संक्रमित पाए जाने के बाद कल से शुरू होने वाले शिविर को स्थगित कर क्रोएशिया में तैयारियों का फैसला लिया गया है। संक्रमित में एयर राइफल, पिस्टल के पुरुष, महिला शूटर शामिल हैं।
विज्ञापन