{"_id":"604f1e91fa718f45d61e4ecd","slug":"corona-vaccination-for-indian-olympic-players-by-priority-demands-mp-from-bjd-in-rajya-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक खिलाड़ियों का टीकाकरण: प्राथमिकता के आधार पर लगाया जाए कोरोना का टीका, रास में उठी मांग","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ओलंपिक खिलाड़ियों का टीकाकरण: प्राथमिकता के आधार पर लगाया जाए कोरोना का टीका, रास में उठी मांग
Mon, 15 Mar 2021 02:15 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 15 Mar 2021 02:15 PM IST
विज्ञापन
ओलंपिक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा में सोमवार को बीजद के एक सदस्य ने इस साल तोक्यो में होने जा रहे ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और एथलीटों के साथ अन्य सहायक कर्मियों को प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 का टीका लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
उच्च सदन में बीजद सदस्य सस्मित पात्रा ने शून्यकाल में यह मांग की और कहा कि खिलाड़ी और एथलीट ओलंपिक खेलों की तैयारियों में जुटे हैं, उन्होंने कहा कि एक अनुमान के तहत खिलाड़ियों और एथलीटों के साथ साथ अन्य सहायक कर्मियों की कुल संख्या करीब 1000 होगी।
विज्ञापन
पात्रा ने कहा कि इन लोगों को प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 के टीके लगाए जाने चाहिए ताकि वे बेहतर तरीके से अपनी तैयारियां कर सकें। शून्यकाल में ही मनोनीत नरेंद्र जाधव ने कहा कि अप्रैल से विभिन्न शिक्षण संस्थानों के खुल जाने की उम्मीद है। ऐसे में शिक्षकों के अलावा अन्य कर्मियों को प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 के टीके लगाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विशेष टीमें बनाकर शिक्षण संस्थाओं के कर्मियों को प्राथमिकता के आधार पर टीके लगाए जाने चाहिए। शून्यकाल में ही भाजपा के राकेश सिन्हा ने जेलों में पुस्तकालय खोले जाने की मांग की और कहा कि कुछ राज्यों में ऐसे प्रयास किए गए हैं, लेकिन वे सांकेतिक प्रतीत होते हैं। उन्होंने कहा कि जेलों में पुस्तकालय खोले जाएं और ऐसी किताबें रखी जाएं जिनसे कैदियों में सुधार हो सके।