{"_id":"5f961a2f8ebc3e9bad3219b2","slug":"corona-threatens-to-host-intervarsity-team-selection-for-world-universiad-is-big-challenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने इंटरवर्सिटी का आयोजन खतरे में डाला, विश्व यूनिवर्सियाड के लिए टीम का चयन है बड़ी चुनौती","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कोरोना ने इंटरवर्सिटी का आयोजन खतरे में डाला, विश्व यूनिवर्सियाड के लिए टीम का चयन है बड़ी चुनौती
Mon, 26 Oct 2020 06:07 AM IST
Rajeev Rai
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 26 Oct 2020 06:07 AM IST
सार
एआईयू कुछ खेलों में इंटरवर्सिटी का कैलेंडर कर सकती है जारी
विज्ञापन
भारत में खेल
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
कोरोना के चलते ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेलों का कार्यक्रम अब तक नहीं तैयार हो पाया है। यह भी तय है कि इस साल सभी खेलों में इंटर यूनिवर्सिटी खेल नहीं कराए जाएंगे। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) सभी इंटरवर्सिटी कराने के बजाय दूरी बनाकर खेले जाने वाले खेलों में यह चैंपियनशिप कराने की योजना बना रहा है। इसका कार्यक्रम अगले माह जारी किया जा सकता है। एआईयू के सामने इंटर यूनिवर्सिटी खेलों का आयोजन कराना बड़ी चुनौती है। अगर इन खेलों का आयोजन नहीं हुआ तो अगले वर्ष चेंग दू (चीन) में होने वाले वल्र्ड यूनिवर्सियाड के लिए टीमों का चयन नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
पूरे 223 चैंपियनशिप का नहीं बनेगा कार्यक्रम
एआईयू की ओर से हर साल 223 खेलों में इंटर यूनिवर्सिटी और जोनल टूर्नामेंटों का आयोजन कराया जाता है। इनमें से 105 ऐसी इंटरवर्सिटी हैं जिनमें सीधे ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आयोजित की जाती है, लेकिन कोरोना के चलते पनपे हालातों के मद्देनजर एआईयू सोच रहा है किसी एक स्थान पर इंटर यूनिवर्सिटी कराने की बताया कुछ यूनिवर्सिटी में इनका आयोजन कराया जाए, जिससे बड़ी संख्या में आने वाले खिलाड़ियों को एक साथ ठहराने की समस्या नहीं आएगी। वहीं सूत्र यह भी बताते हैं कि शरीर के संपर्क में आने वाले खेल (कांबेट स्पोट्र्स) की इंटरवर्सिटी पूरी तरह से रद्द किए जाने की संभावना है। इंटरयूनिवर्सिटी का खेलों का कार्यक्रम तैयार करने के लिए अगले माह एआईयू की बैठक है। इसमें फैसला लिया जाना है कि कुछ खेलों में इंटर यूनिवर्सिटी कंपटीशन कराने हैं या फिर विश्व यूनिवर्सियाड के लिए टीमों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित करा लिया जाए।
विज्ञापन