फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Controversy in Asian Athletics Championship, India's 4X100 meter men's relay team disqualified, know matter

Athletics: एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विवाद, भारत की 4X100 मीटर पुरुष रिले टीम अयोग्य घोषित, जानें मामला

Fri, 30 May 2025 01:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुमी (दक्षिण कोरिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुमी (दक्षिण कोरिया) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 30 May 2025 01:15 PM IST
सार

प्रणव प्रमोद गौरव, रागुल कुमार गणेश, मणिकांत होबलीधर और अमलान बोरगोहेन की चौकड़ी को विश्व एथलेटिक्स के तकनीकी नियम 24.7 का उल्लंघन करते हुए टेकओवर क्षेत्र के बाहर बैटन एक्सचेंज (दूसरे खिलाड़ी को बैटन देना) का दोषी पाए जाने के बाद प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया।

विज्ञापन
Controversy in Asian Athletics Championship, India's 4X100 meter men's relay team disqualified, know matter
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत की चार गुणा 100 मीटर पुरुष रिले टीम शुक्रवार को प्रारंभिक दौर के दौरान गलत बैटन एक्सचेंज के कारण अयोग्य घोषित कर दी गई। इसको लेकर दक्षिण कोरिया के गुमी में जमकर विवाद हुआ। भारतीय टीम ने इसका विरोध भी करना चाहा, लेकिन नियम के आगे बेबस दिखे। हालांकि, सचिन यादव और यशवीर सिंह ने मौजूदा ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम के साथ एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुष भाला फेंक के फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

बैटन एक्सचेंज में हुई गड़बड़ी
प्रणव प्रमोद गौरव, रागुल कुमार गणेश, मणिकांत होबलीधर और अमलान बोरगोहेन की चौकड़ी को विश्व एथलेटिक्स के तकनीकी नियम 24.7 का उल्लंघन करते हुए टेकओवर क्षेत्र के बाहर बैटन एक्सचेंज (दूसरे खिलाड़ी को बैटन देना) का दोषी पाए जाने के बाद प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया। भारत के साथ-साथ मलयेशिया की टीम को भी इसी तरह के उल्लंघन के लिए अयोग्य घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Controversy in Asian Athletics Championship, India's 4X100 meter men's relay team disqualified, know matter
सचिन यादव और अरशद नदीम - फोटो : ANI
सचिन और यशवीर का भाला फेंक में जलवा
भारतीय दल के लिए हालांकि अच्छी खबर यह रही कि सचिन और यशवीर 12 पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए। सचिन ने 79.62 मीटर की दूरी तय करके पांचवां स्थान हासिल किया, जबकि यशवीर ने 76.67 मीटर की दूरी तय करके शनिवार के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। नदीम इसमें शीर्ष पर रहे। पिछले साल पेरिस ओलंपिक में 92.97 मीटर की दूरी तय करके स्वर्ण जीतने के बाद पहली प्रतियोगिता में भाग ले रहे इस खिलाड़ी ने क्वालिफाइंग राउंड में 86.34 मीटर की दूरी हासिल की।
विज्ञापन

याराजी और नित्या फाइनल में
भारतीय खिलाड़ियों से जुड़ी अन्य स्पर्धाओं में महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण विजेता ज्योति याराजी और नित्या गांधे ने अपनी हीट में क्रमशः 23.74 सेकंड और 23.77 सेकंड का समय लेकर 200 मीटर के फाइनल में प्रवेश किया। अनिमेष कुजूर ने पुरुषों की 200 मीटर स्पर्धा में अपनी प्रारंभिक दौड़ में 20.98 सेकंड का समय लेकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

नंदिनी भी स्वर्ण पदक की दौड़ में
नंदिनी अगसारा हेप्टाथलॉन में पांच स्पर्धाओं के अंत में अपने अंकों की संख्या 4500 तक पहुंचा स्वर्ण पदक की दौड़ में बनी हुई है। वह आज सुबह आयोजित लंबी कूद में वह 6.13 मीटर की दूरी तय करके शीर्ष पर रही। वह चीन की लियू जिंगी से आगे चल रही हैं, जिनके 4210 अंक हैं। आज शाम को केवल भाला फेंक और 800 मीटर स्पर्धाएं पूरी होनी बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed