{"_id":"5e7d72f88ebc3e6fed131829","slug":"contract-of-international-coaches-of-indian-sports-will-be-extended-after-tokyo-olympics-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी कोचों को ओलंपिक तक रखा जाएगा बरकरार, टोक्यो 2020 के बाद खत्म होना था करार","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विदेशी कोचों को ओलंपिक तक रखा जाएगा बरकरार, टोक्यो 2020 के बाद खत्म होना था करार
Fri, 27 Mar 2020 08:58 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 27 Mar 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
ग्राहम रीड
- फोटो : social media
भारतीय खिलाड़ियों के साथ जुड़े कई विदेशी कोचों के अनुबंध टोक्यो ओलंपिक तक ही थे लेकिन खेलों के 2021 तक स्थगित होने के बाद अब उनका अधूरा अभियान पूरा होने तक उन्हें पद पर बरकरार रखा जाएगा। महिला कुश्ती कोच एंड्रयू कुक, पिस्टल निशानेबाजी कोच पावेल स्मिरनोव, मुक्केबाजी कोच सैंटियागो नीवा व राफेल बर्गामास्को और एथलेटिक्स के हाई परफार्मेंस निदेशक वोल्कर हर्मान के अनुबंध टोक्यो ओलंपिक 2020 तक ही थे।
विज्ञापन
देशव्यापी लॉकडाउन खत्म होने के बाद इस बारे में औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। भारतीय कुश्ती महासंघ के सचिव वी एन प्रसूद ने कहा,‘साई उन्हें वेतन देता है। हमें उनसे बात करनी होगी। हमें नहीं लगता कि उनका कार्यकाल बढ़ाने में कोई दिक्कत आएगी।’ भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ को भी यकीन है कि स्मिरोव और राइफल कोच ओलेग मिकाहिलोव के कार्यकाल को विस्तार दे दिया जाएगा। उनके अनुबंध अगस्त तक ही थे। हॉकी इंडिया ने तो साई के पास पहले ही ग्राहम रीड और शोर्ड मारिन का करार बढ़ाने का आवेदन दे दिया है।
विज्ञापन