फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Commonwealth TT Championships: Sathiyan Gnanasekaran and Archana Kamath win mixed gold

साथियान-अर्चना की जोड़ी ने जीता स्वर्ण पदक, शरत पुरूष एकल से बाहर

Sun, 21 Jul 2019 09:49 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 21 Jul 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
Commonwealth TT Championships: Sathiyan Gnanasekaran and Archana Kamath win mixed gold
जी साथियान और अर्चना कामथ - फोटो : सोशल मीडिया

जी साथियान और अर्चना कामथ ने रविवार को यहां सिंगापुर के पेंग यु इन कोइन और गोइ रूई झुआन को 3-0 से हराकर 21वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में मिश्रित युगल का स्वर्ण पदक जीता। इस जीत से साथियान और अर्चना ने अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला की हार का बदला भी चुकता कर दिया। 

विज्ञापन


सिंगापुर की जोड़ी ने सेमीफाइनल में शरत और श्रीजा को पराजित किया था। यही नहीं पेंग ने शरत को पुरूष एकल के क्वार्टर फाइनल से भी आगे नहीं बढ़ने दिया था। पुरूष एकल में दूसरी वरीयता प्राप्त शरत ने पहले तीन मैच प्वाइंट और फिर क्वार्टर फाइनल मैच गंवाया जिससे उनकी पदक जीतने की उम्मीदें समाप्त हो गयी। पेंग ने शरत से जीत छीनकर सेमीफाइनल में जगह बनायी। उन्होंने यह मैच 7-11, 9-11, 11-8, 4-11, 11-9, 11-7, 12-10 से जीता। 
विज्ञापन


पुरूष एकल में हालांकि शीर्ष वरीयता प्राप्त जी साथियान और हरमीत देसाई सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे लेकिन सानिल शेट्टी इंग्लैंड के थामस जार्विस से 1-4 से हारकर बाहर हो गए। साथियान ने नाईजीरिया के बोडे अबिडोन को 11-7, 11-8, 11-8, 11-6 से जबकि हरमीत ने हमवतन सुमित श्रीराम को 11-4, 11-8, 6-11, 11-7, 11-8 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला एकल में आइका मुखर्जी, श्रीजा अकुला और मधुरिका पाटकर सेमीफाइनल में पहुंच गयी। इन तीनों का सामना हमवतन खिलाड़ियों से था लेकिन मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन अर्चना कामथ को इंग्लैंड की शीर्ष वरीयता प्राप्त हो टिन टिन से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। 


पुरूष युगल में भारत की दो जोड़ियां शरत और साथियान तथा एंथनी अमलराज और मानव ठक्कर सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। महिला युगल में पूजा सहस्त्रबुद्धे और कृत्विका सिंघा राय, श्रीजा अकुला और मौसमी पॉल तथा सुत्रिता मुखर्जी और आइका मुखर्जी की जोड़ियां अंतिम चार में पहुंच गयी हैं लेकिन मधुरिका पाटकर और अर्चना कामथ की शीर्ष वरीय जोड़ी को सिंगापुर की गोइ रूई झुआन और वोन झिन रू से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed