फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Commonwealth Games 2022: Start of Birmingham Games delayed by a day to 28 July, announce organisers

एक दिन देरी से शुरू होंगे बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 

Fri, 12 Jun 2020 06:12 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 12 Jun 2020 06:12 AM IST
सार

  • कोविड-19 के चलते खेल कैलेंडर में बदलाव के कारण हुआ ऐसा
  • 28 जुलाई से आठ अगस्त तक होंगे अब यह खेल  

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022: Start of Birmingham Games delayed by a day to 28 July, announce organisers
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स

विस्तार

बर्मिंघम में 2022 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स एक दिन देरी से शुरू होंगे। कोविड-19 के चलते खेल कैलेंडर में बदलाव के चलते यह फैसला किया गया है। यह खेल अब 28 जुलाई से आठ अगस्त के बीच आयोजित होंगे। पहले इनकी शुरुआत 27 जुलाई को होनी थी। कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (सीजीएफ) और बर्मिंघम 2022 की आयोजन समिति ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


इस फैसले से अमेरिका के ओरेगॉन में 24 जुलाई को खत्म होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने वाले एथलीटों उबरने का मौका मिल जाएगा। साथ ही यूरोपियन महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबलों में टकराव से भी बचा जा सकेगा। यह दोनों चैंपियनशिप पहले 2021 में होनी थी लेकिन कोरोना के कारण टोक्यो ओलंपिक एक साल आगे टलने से इन्हें 2022 में करवाने का फैसला किया गया है।   

विज्ञापन

2022 में जुलाई-अगस्त में होने वाले अहम टूर्नामेंट 

  • 6-31 जुलाई, महिला यूरो चैंपियनशिप, इंग्लैंड
  • 15-24 जुलाई, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, अमेरिका
  • 28 जुलाई से आठ अगस्त, कॉमनवेल्थ गेम्स, बर्मिंघम 
  • 11-21 अगस्त, यूरोपियन चैंपियनशिप, म्यूनिख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed