फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Commonwealth Games 2022 Bajrang Punia Ravi Dahiya and two other wrestlers selected in wrestling team for the Commonwealth Games

Commonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेलों के लिए कुश्ती टीम में बजरंग पूनिया, रवि दहिया और दो अन्य पहलवानों का भी हुआ चयन

Tue, 17 May 2022 09:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 17 May 2022 09:57 PM IST
सार

इस साल राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 18 जुलाई से आठ अगस्त तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में होना है। पिछली बार 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा था। उसने सबसे ज्यादा पांच स्वर्ण अपने नाम किए थे।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022 Bajrang Punia Ravi Dahiya and two other wrestlers selected in wrestling team for the Commonwealth Games
रवि दहिया और बजरंग पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुभवी पहलवान बजरंग पूनिया को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए कुश्ती की टीम में चुना गया है। उनके अलावा रवि कुमार दहिया के साथ-साथ दो अन्य पहलवानों के नाम पर भी मुहर लगी है। 97 भार वर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले सत्यव्रत कादियां और 74 किलो में यूपी के गौरव बालियान समेत नर सिंह यादव को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली में हुए चयन ट्रायल का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


इस साल राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 18 जुलाई से आठ अगस्त तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में होना है। पिछली बार 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा था। उसने सबसे ज्यादा पांच स्वर्ण अपने नाम किए थे। भारत को तीन रजत और चार कांस्य भी मिले थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कड़े संघर्ष में जीते बजरंग
इससे पहले 57 भार वर्ग में रवि कुमार ने अमन को 10-0 से हराया, लेकिन 65 भार वर्ग में बजरंग को विशाल से जीतने में संघर्ष करना पड़ा। वह 2-1 से जीते। निराश विशाल ने स्टेडियम की दीवार पर घूंसा जड़ दिया, जिससे दीवार में छेद हो गया। राष्ट्रमंडल खेलों में इस बार 74 भार वर्ग में नवीन 97 भार वर्ग में दीपक नए चेहरे होंगे। सतंयव्रत सेमीफाइनल में ही दीपक से हार गए। दीपक ने फाइनल में साहिल को 10-0 से हराया। नवीन ने फाइनल में गौरव बालियान को 12-2 से हराया। 86 किलो का फाइनल टोक्यो ओलंपिक में पांचवें स्थान पर रहने वाले दीपक पूनिया ने जीता।


राष्ट्रमंडल खेलों के लिए कुश्ती टीम
57-रवि कुमार, 65-बजरंग, 74-नवीन, 86-दीपक पूनिया, 97-दीपक और 125 भार वर्ग-मोहित।



बजरंग और रवि ने क्या कहा?
बजरंग ने कहा, ''यह मेरा तीसरा राष्ट्रमंडल खेल है। मैं देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने की कोशिश करूंगा। मैं इसके लिए कड़ी मेहनत करूंगा। सभी एथलीटों ने अच्छी तैयारी की है, मुझे उम्मीद है कि हम सभी अच्छा प्रदर्शन करेंगे क्योंकि हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है।''

वहीं, रवि दहिया ने कहा, ''तैयारी अच्छी है। हमारा प्रयास होगा कि हम खेलें और देश के लिए स्वर्ण पदक जीतें। यह मेरा पहला राष्ट्रमंडल खेल है और हर कोई देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने की कोशिश करेगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed