फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   commonwealth games 2018 live updates from gold coast 11 day

CWG 2018: भारत ने जीते 66 पदक, ग्लासगो से 2 ज्यादा, 88 साल में विदेश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Sun, 15 Apr 2018 03:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Apr 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
commonwealth games 2018 live updates from gold coast 11 day

गोल्ड कॉस्ट में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के आखिरी दिन रविवार की शुरुआत भी बेहतरीन रही। महिला एकल बैडमिंटन के निर्णायक मुकाबले में साइना नेहवाल ने देश की नंबर एक खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को 21-18, 23-21 से शिकस्त दी और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया, वहीं पीवी सिंधु को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। साइना के इस गोल्ड के साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का सुनहरा सफर समाप्त हुआ। भारत के खाते में कुल 66 मेडल आए, जिसमें 26 गोल्ड, 20 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इसी के साथ मेडल्स टैली में भारत तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, 88 साल के इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

विज्ञापन


इसके अलावा बैडमिंटन के पुरुष डबल्स मुकाबलों में सात्विक रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने सिल्वर मेडल पर कबजा जमाया। इस जोड़ी को फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के जोड़ी मार्क एलिस और क्रिस लैंगरिज के हाथों 21-13, 21-16 से करारी हार मिली। इसके अलावा किदंबी श्रीकांत ने मेन्स सिंगल्स बेडमिंटन के फाइनल मुकाबले में सिल्वर मेडल जीता है। उन्हें मलेशिया के ली चोंग वेई के हाथों 21-19,14-21 और 14-21 से करारी मात मिली।
विज्ञापन


वहीं, स्क्वॉश विमेंस डबल्स के फाइनल मुकाबले में दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा की जोड़ी ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। इस जोड़ी को न्यूजीलैंड की जोड़ी जोले किंग और अमांडा लेंडर्स के हाथों 9-11 और 8-11 से हार मिली। वहीं, ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुई मिक्स डबल्स की जंग में मनिका बत्रा-जी साथियान की जोड़ी ने बाजी मारी और अचंत शरत कमल-मौमा दास की जोड़ी को 3-0 से मात दी। मनिका बत्रा-जी साथियान की जोड़ी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को आखिरी राउंड में 4-11 से शिकस्त दी। इसके अलावा टेबल टेनिस में देश के शरत अचांता ने मेंस सिंगल कैटेगरी में ब्रॉन्ज जीता। उन्होंने इंग्लैंड के सैमुअल वॉकर को 11-7 11-9 9-11 11-6 12-10 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ इतिहास में भारत का 5 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनः-

commonwealth games 2018 live updates from gold coast 11 day
GOLD COAST
यह भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स के 88 साल के इतिहास में विदेश में मेडल टेबल में स्थान के लिहाज से तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले 2002 और 2006 में चौथा स्थान विदेश में हुए कॉमनवेल्थ खेल में सर्वश्रेष्ठ रहा था। ओवरऑल इस इवेंट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 में रहा था। तब अपनी मेजबानी में भारत दूसरे स्थान पर रहा था।
 
साल गोल्ड सिल्वर  ब्रॉन्ज कुल स्थान
2018 26 19 20 65 तीसरा
2014 15 30 19 64 5वां
2010 38 27 36 101 दूसरा
2006 22 17 11 50 चौथा
2002 30 22 17 69 चौथा
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed