{"_id":"5d3f260e8ebc3e6cbc33a2cb","slug":"columbian-egan-bernal-became-the-first-colombian-to-win-tour-de-france","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्नल 110 वर्ष में टूर डि फ्रांस के सबसे युवा विजेता, खिताब जीतने वाले पहले कोलंबियाई साइकिलिस्ट","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
बर्नल 110 वर्ष में टूर डि फ्रांस के सबसे युवा विजेता, खिताब जीतने वाले पहले कोलंबियाई साइकिलिस्ट
Tue, 30 Jul 2019 07:43 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 30 Jul 2019 07:43 AM IST
विज्ञापन
इगन बर्नल
- फोटो : social media
ईगन बर्नल टूर डि फ्रांस का खिताब जीत लिया। 22 साल 196 दिन के बर्नल पिछले 110 वर्षों में पहले और कुल तीसरे सबसे युवा साइकिलिस्ट चैंपियन हैं। उनसे पहले लक्समबर्ग के फ्रांसियोस फेबर (22 साल 187 दिन) 1909 में यह उपलब्धि हासिल की थी। यही नहीं बर्नल यह खिताब जीतने वाले पहले कोलंबियाई खिलाड़ी भी हैं। गत चैंपियन और उनकी टीम इनोएस के साथी गेरेंट थॉमस दूसरे स्थान पर रहे। बर्नल इस टीम के चौथे चालक हैं जो चैंपियन बने। इससे पले ब्रेडले विग्निस (2012), क्रिस रूमे (2013, 2015, 2016 और 2017) और थॉमस (2018) ने यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती है।
विज्ञापन
19 साल के हेनरी हैं सबसे युवा चैंपियन:
सबसे युवा चैंपियन का रिकॉर्ड फ्रांस के 19 वर्षीय हेनरी कॉर्नेट के नाम है। उन्हें 1904 में विवादित रूप से विजेता घोषित किया गया था। यह इस साइकिल रेस का दूसरा ही संस्करण था।
विज्ञापन