फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Coaches of Tokyo gold winners to get Rs 12.5 lakh from IOA, Mirabai Chanu coach to get Rs 10 lakh

टोक्यो ओलंपिक: खिलाड़ियों ने पदक जीते तो कोच पर भी बरसेगा पैसा, जानें कितना मिलेगा इनाम 

Sat, 24 Jul 2021 07:49 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 24 Jul 2021 07:49 PM IST
सार

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी के कोच को 12.5 लाख रुपये, रजत पदक विजेता के कोच को 10 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेता के कोच को 7.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
Coaches of Tokyo gold winners to get Rs 12.5 lakh from IOA, Mirabai Chanu coach to get Rs 10 lakh
मीराबाई चानू ने जीता रजत पदक - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय ओलंपिक संघ ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के कोचों के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा की। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी के कोच को 12.5 लाख रुपये, रजत पदक विजेता के कोच को 10 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेता के कोच को 7.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने कहा, 'हमने ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के कोचों को भी पुरस्कृत करने का फैसला किया है। वे वही हैं जो दिन-ब-दिन एथलीटों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। वे भी एथलीटों की तरह कड़ी मेहनत कर रहे हैं और बलिदान दे रहे हैं।'

विज्ञापन


इससे पहले भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने गुरुवार को घोषणा की थी कि वह टोक्यो ओलंपिक खेलों के स्वर्ण पदक विजेता को 75 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देगा। इसके अलावा प्रत्येक भागीदार राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) को बोनस के तौर पर 25 लाख रुपये देगा। आईओए की सलाहकार समिति ने रजत पदक विजेताओं को 40 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 25 लाख रुपये देने का एलान किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed