फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Coach Jaspal Rana reaction on Manu Bhaker absence for Khel Ratna Nomination, targets NRAI and Sports Ministry

Khel Ratna: खेलरत्न के लिए मनु की अवहेलना पर कोच राणा की प्रतिक्रिया, एनआरएआई और खेल मंत्रालय पर सवाल उठाए

Tue, 24 Dec 2024 04:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 24 Dec 2024 04:49 PM IST
सार

राणा ने कहा, 'क्या हर खिलाड़ी को पता है कि कैसे आवेदन करना है। क्या इसका कोई तुक है कि सिर्फ खिलाड़ी ही आवेदन कर सकता है। महासंघ, साइ या मंत्रालय क्यों नहीं।'

विज्ञापन
Coach Jaspal Rana reaction on Manu Bhaker absence for Khel Ratna Nomination, targets NRAI and Sports Ministry
अभिनव बिंद्र, मनु भाकर, जसपाल राणा - फोटो : Instagram

विस्तार

दो ओलंपिक पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर के कोच जसपाल राणा ने खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) को ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए मनु की अनदेखी किए जाने पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

कोच जसपाल राणा की प्रतिक्रिया

राणा ने कहा, 'मैं उन सभी को जिम्मेदार ठहराऊंगा। कोई कैसे कह सकता है कि मनु ने आवेदन नहीं किया। उन्होंने एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रचा है। उनका नाम तो अपने आप आना चाहिए। क्या अधिकारियों को पता नहीं है कि मनु भाकर कौन है और उनकी क्या उपलब्धि है। इस अपमान से उनकी प्रगति में बाधा पहुंचेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'कोई शीर्ष खिलाड़ी पुरस्कार के लिए आवेदन क्यों करे?'

उन्होंने यह भी कहा कि पुरस्कार के लिए खिलाड़ियों के सीधे आवेदन करने की अनिवार्यता खेल के हित में नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि मनु ने पुरस्कार के लिए आवेदन नहीं किया है, लेकिन उनके पिता रामकिशन भाकर ने कहा कि उन्होंने आवेदन किया है। राणा ने कहा, 'यह हैरानी की बात है। कोई शीर्ष खिलाड़ी पुरस्कार के लिए आवेदन या अनुरोध क्यों करे। उन्हें तो अपने आप पुरस्कार मिलना चाहिए। उनकी अनदेखी कैसे हो सकती है। कोई व्यवस्था तो होनी चाहिए।'
विज्ञापन

'कौन होगा जिम्मेदार?'

उन्होंने कहा, 'क्या हर खिलाड़ी को पता है कि कैसे आवेदन करना है। क्या इसका कोई तुक है कि सिर्फ खिलाड़ी ही आवेदन कर सकता है। महासंघ, साइ या मंत्रालय क्यों नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed