{"_id":"5b78f84f42c7924671663229","slug":"china-wins-the-first-gold-medal-of-asian-games-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने जीता एशियन गेम्स 2018 का पहला गोल्ड मेडल, वुशु स्पर्धा में इस एथलीट ने किया कमाल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
चीन ने जीता एशियन गेम्स 2018 का पहला गोल्ड मेडल, वुशु स्पर्धा में इस एथलीट ने किया कमाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 19 Aug 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
सुन पेइयुआन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुन पेइयुआन ने 18वें एशियाई खेलों का पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने रविवार को वुशु की चांगक्वान स्पर्धा में इंडोनेशिया के एडगर मार्वेलो को मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया। चांगक्वान स्पर्धा भारतीय समयानुसान सुबह 9 बजे शुरू हुई और यह एक घंटे के भीतर ही समाप्त हो गई।
विज्ञापन
सुन ने 9.75 का स्कोर करके गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने उसी शहर में यह पदक जीता, जहां 2015 में वह विश्व खिताब जीत चुके हैं। जेट ली, जैकी चैन और ब्रूस ली की फिल्में देखने के बाद वुशु को अपनाने वाले मार्वेलो ने मेजबान इंडोनेशिया को सिल्वर मेडल दिलाया। मार्वेलो ने 9.72 का स्कोर किया।
विज्ञापन
ताईवान के त्साई से-मिन को ब्रोंज मेडल से संतोष करना पड़ा। भारत के अंजुल नामदेओ 9.66 स्कोर के साथ पुरुष चंगक्वान फाइनल्स में पांचवें स्थान पर रहे जबकि सूरज सिंह म्यांगलामबम 9.51 के स्कोर के साथ 10वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन