{"_id":"5c841e3dbdec22144c191c02","slug":"china-s-liu-hong-made-a-world-record-in-a-50-kilometer-walk","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन की ल्यू होंग ने 50 किलोमीटर पैदल चाल में बनाया विश्व रिकार्ड ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
चीन की ल्यू होंग ने 50 किलोमीटर पैदल चाल में बनाया विश्व रिकार्ड
Sun, 10 Mar 2019 01:42 AM IST
आसिम खान
भाषा, बीजिंग
भाषा, बीजिंग
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन की लियू होंग शनिवार को यहां 50 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा को चार घंटे से कम समय में पूरा करने वाली दुनिया की पहली महिला बनी। एथलेटिक्स महासंघों के अंतरराष्ट्रीय संघ ने बताया कि इस ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता ने चीन पैदल चाल ग्रांप्री को पूरा करने में तीन घंटे 59 मिनट 15 सेकेंड का समय लिया।
विज्ञापन
पिछला रिकार्ड उनकी प्रतिद्वंद्वी लियांग रुई के नाम था। लियू ने उनसे पांच मिनट कम का समय लिया। विश्व चैम्पियनशिप की दो बार की विजेता 31 साल की इस खिलाड़ी के नाम एक और विश्व रिकार्ड 20 किलोमीटर पैदल चाल में है। उन्होंने 2015 में स्पेन में एक घंटे 24 मिनट और 38 सेकेंड का समय लिया था।
विज्ञापन