{"_id":"604a306b7bf6ef143133925b","slug":"china-offers-vaccine-doses-for-tokyo-beijing-olympic-participants","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण: टोक्यो और बीजिंग ओलंपिक के लिए आईओसी का चीन के साथ करार","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टीकाकरण: टोक्यो और बीजिंग ओलंपिक के लिए आईओसी का चीन के साथ करार
Thu, 11 Mar 2021 08:29 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 11 Mar 2021 08:29 PM IST
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक्स
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और चीन ने टोक्यो और बीजिंग ओलंपिक की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों और टीमों के टीकाकरण के लिए अनुबंध किया है। चीनी ओलंपिक समिति के साथ अनुबंध की घोषणा गुरुवार को आईओसी की ऑनलाइन बैठक के दौरान हुई। आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा, 'हम इसके लिए शुक्रगुजार हैं। यह एकजुटता की ओलंपिक भावना के अनुरूप है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ओलंपिक और पैरालम्पिक प्रतियोगियों को टीके की अतिरिक्त 'डोज' के लिए आईओसी भुगतान करेगी। टोक्यो ओलंपिक के करीब होने के बावजूद जापान में टीकाकरण की रफ्तार मंद है। फरवरी में जापान ने टीकाकरण शुरू किया। टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से और बीजिंग शीतकालीन खेल फरवरी 2022 में होने हैं।
विज्ञापन