{"_id":"63f653478d93332d7200ce66","slug":"chess-indian-grandmaster-vidit-gujrathi-defeats-five-time-world-champion-magnus-carlsen-in-pro-chess-league-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chess: विदित ने किया उलटफेर, प्रो शतरंज लीग में पांच बार के विश्व चैंपियन कार्लसन को दी शिकस्त","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Chess: विदित ने किया उलटफेर, प्रो शतरंज लीग में पांच बार के विश्व चैंपियन कार्लसन को दी शिकस्त
Wed, 22 Feb 2023 11:10 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 22 Feb 2023 11:10 PM IST
सार
28 साल के विदित ने काले मोहरों से खेलते हुए प्रतिद्वंद्वी पर तकनीकी रणनीति से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विदित और कार्लसन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने उलटफेर करते हुए प्रो शतरंज लीग के मुकाबले में नॉर्वे के मौजूदा विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को शिकस्त दी। पांच बार के विश्व चैंपियन कार्लसन पर विदित की यह पहली जीत है, जबकि वह उन्हें हराने वाले चौथे भारतीय ग्रैंडमास्टर बन गए।
उनसे पहले साथी भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रागनानंदा, डी गुकेश और अर्जुन एरिगेसी ने हराया था। तीनों भारतीयों ने 2022 में विभिन्न प्रतियोगिताओं में नाॅर्वे के दिग्गज खिलाड़ी पर जीत दर्ज की थी। महाराष्ट्र के नासिक के विदित की विश्व रैंकिंग 19 है।
इंडियन योगीज के लिए खेलते हुए विदित ने मुकाबले के दौरान विश्व के नंबर एक कार्लसन द्वारा की गई गलतियों का पूरा फायदा उठाया। कार्लसन प्रो शतरंज लीग में ‘कनाडा चेसब्रास’ की ओर से खेल रहे हैं। इस ऑनलाइन टूर्नामेंट में 16 टीमें रैपिड गेम खेल रही हैं। 28 साल के विदित ने काले मोहरों से खेलते हुए प्रतिद्वंद्वी पर तकनीकी रणनीति से जीत हासिल की।