{"_id":"674e78d936f3c817ce082057","slug":"chess-five-indians-including-praggnanandhaa-erigaisi-will-participate-in-fide-top-competition-know-about-it-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIDE Chess: प्रज्ञानंद, एरिगैसी समेत पांच भारतीय फिडे की शीर्ष प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जानें इसके बारे में","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
FIDE Chess: प्रज्ञानंद, एरिगैसी समेत पांच भारतीय फिडे की शीर्ष प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जानें इसके बारे में
Tue, 03 Dec 2024 08:49 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 03 Dec 2024 08:49 AM IST
सार
यह आयोजन 26 से 28 दिसंबर तक रैपिड चैंपियनशिप के साथ शुरू होगा, जिसके बाद 29 दिसंबर को एक दिन का विश्राम होगा। ब्लिट्ज चैंपियनशिप के मुकाबले 30 और 31 दिसंबर को खेले जाएंगे।
विज्ञापन
आर प्रज्ञानंद
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) ने सोमवार को कहा कि आगामी 2024 फिडे विश्व रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप में आर प्रज्ञानानंदा, अर्जुन एरिगैसी और आर वैशाली सहित भारत के पांच खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 26-31 दिसंबर तक न्यूयॉर्क शहर में आयोजित की जाएगी। पहली बार इस टूर्नामेंट का उत्तरी अमेरिका में आयोजन हो रहा है।
इसमें कोनेरू हम्पी और द्रोणावल्ली हरिका भी भारतीय चुनौती को पेश करेंगी। फिडे ने इसे अब तक का सबसे मजबूत सत्र करार देते हुए कहा कि इसमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भाग लेंगे। शीर्ष शतरंज संस्था ने ‘एक्स’ पर लिखा कि विश्व के तीसरे नंबर के अमेरिका के ग्रैंड मास्टर हिकारू नाकामुरा ने भी टूर्नामेंट में भाग लेने की पुष्टि की है।
फिडे ने बताया, '26 से 31 दिसंबर तक दुनिया के 300 से ज़्यादा बेहतरीन खिलाड़ी न्यूयॉर्क शहर में 1.5 मिलियन डॉलर की पुरस्कार राशि के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।' इसमें भारत के शीर्ष खिलाड़ियों के अलावा, दुनिया भर के कुछ बड़े नामों में पांच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन, फैबियानो कारूआना, वेस्ले सो और लेवोन एरोनियन शामिल हैं।
विज्ञापन
यह आयोजन 26 से 28 दिसंबर तक रैपिड चैंपियनशिप के साथ शुरू होगा, जिसके बाद 29 दिसंबर को एक दिन का विश्राम होगा। ब्लिट्ज चैंपियनशिप के मुकाबले 30 और 31 दिसंबर को खेले जायेंगे।