{"_id":"67ac27651df21e7ada097ac6","slug":"chess-d-gukesh-played-draw-with-nakamura-in-freestyle-chess-playoff-contest-for-fifth-to-eighth-place-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chess: फ्रीस्टाइल शतरंज में गुकेश ने नाकामुरा से ड्रॉ खेला, पांचवें से आठवें स्थान के प्लेऑफ का था मुकाबला","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Chess: फ्रीस्टाइल शतरंज में गुकेश ने नाकामुरा से ड्रॉ खेला, पांचवें से आठवें स्थान के प्लेऑफ का था मुकाबला
Wed, 12 Feb 2025 10:15 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैम्बर्ग (जर्मनी)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैम्बर्ग (जर्मनी)
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 12 Feb 2025 10:15 AM IST
सार
ड्रॉ नहीं खेलने के लिए मशहूर हो चुके गुकेश ने इस टूर्नामेंट में आठवीं बाजी ड्रॉ खेली। सात बाजियां उन्होंने प्रारंभिक दौर में ड्रॉ खेलीं।
विज्ञापन
डी गुकेश
- फोटो : SAI Media
विस्तार
विश्व चैंपियन डी गुकेश को फ्रीस्टाइल शतरंज के पांचवें से आठवें स्थान के मुकाबले में अमेरिकी हिकारु नाकामुरा ने ड्रॉ पर रोक दिया। वहीं, सेमीफाइनल मुकाबलों में मैग्नस कार्लसन को पहले मैच में विन्सेंट कीमर से हार मिली, जबकि कारुआना और उज्बेकिस्तान को जावोखिर सिंदारोव के बीच बाजी ड्रॉ रही।
ड्रॉ नहीं खेलने के लिए मशहूर हो चुके गुकेश ने इस टूर्नामेंट में आठवीं बाजी ड्रॉ खेली। सात बाजियां उन्होंने प्रारंभिक दौर में ड्रॉ खेलीं। दिन का सबसे बड़ा परिणाम जर्मनी के कीमर की विश्व नंबर एक और इस प्रारूप के सूत्रधार मैग्नस कार्लसन पर जीत रही। अमेरिका के फाबियानो करुआना के खिलाफ क्वार्टर फाइनल 0-2 से हारने के बाद गुकेश ने नाकामूरा के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन किया। उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा के साथ अंक बांटे।
फ्रीस्टाइल शतरंज में प्यादे अपनी जगह पर बरकरार रहते हैं, जबकि बाकी मोहरों की स्थिति को 960 तरीके से बदला जा सकता है। महान खिलाड़ी बॉबी फिशर फ्रीस्टाइल शतरंज की वकालत करने वाले पहले व्यक्ति थे और नए प्रारूप को मिले समर्थन को देखते हुए यह खेल का भविष्य हो सकता है।