फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Chess: 15 players from India will take part in the Grand Swiss Chess Tournament Including Gukesh-Praggnanandha

Chess: ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे भारत के 15 खिलाड़ी, गुकेश और प्रज्ञानंद भी शिरकत करेंगे

Fri, 06 Jun 2025 10:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Jun 2025 10:27 AM IST
सार

वैशाली और हम्पी के साथ महिला ग्रैंड स्विस में हरिका द्रोणावल्ली और दिव्या देशमुख भी शामिल होंगी। वंतिका अग्रवाल इस टीम की रिजर्व खिलाड़ी है।

विज्ञापन
Chess: 15 players from India will take part in the Grand Swiss Chess Tournament Including Gukesh-Praggnanandha
वर्ल्ड चैंपियन गुकेश को प्रज्ञानंद ने टाइब्रेकर में दी मात - फोटो : International Chess Federation/Twitter X/@DGukesh

विस्तार

विश्व चैंपियन डी गुकेश, अर्जुन एरिगैसी, आर प्रज्ञानंद, आर वैशाली और कोनेरू हम्पी समेत 15 भारतीय खिलाड़ियों ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में तीन से 16 सितंबर तक होने वाले 2025 फिडे ग्रैंड स्विस और महिला ग्रैंड स्विस के लिए क्वालिफाई कर लिया है।  फिडे ग्रैंड स्विस (ओपन) में गुकेश, एरिगैसी और प्रज्ञानंद के अलावा आठ अन्य भारतीय हिस्सा ले रहे हैं। इसमें अरविंद चिदंबरम, विदित गुजराती, पेंटाला हरिकृष्णा, निहाल सरीन, रौनक साधवानी, मुरली कार्तिकेयन, अभिमन्यु पौराणिक और आर्यन चोपड़ा शामिल है।
विज्ञापन

वैशाली और हम्पी के साथ महिला ग्रैंड स्विस में हरिका द्रोणावल्ली और दिव्या देशमुख भी शामिल होंगी। वंतिका अग्रवाल इस टीम की रिजर्व खिलाड़ी है। शतरंज कैलेंडर में सबसे महत्वपूर्ण आयोजनों में से एक फिडे ग्रैंड स्विस खिलाड़ियों को कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जगह बनाने का सीधा रास्ता देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिडे ने कहा, 'ग्रैंड स्विस की तालिका में शीर्ष दो में रहने वाले पुरुष खिलाड़ी 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में स्थान सुरक्षित करेंगे, जबकि महिला ग्रैंड स्विस में शीर्ष दो खिलाड़ी 2026 महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफिकेशन हासिल करेगी।' फिडे ने इसके साथ ही टूर्नामेंट में पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए कहा कि पुरुष वर्ग में 36 प्रतिशत जबकि महिला वर्ग में 64 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। पुरुष वर्ग की कुल इनामी राशि 6,25,000 डॉलर है जबकि महिला वर्ग के लिए यह रकम 230,000 डॉलर है।
विज्ञापन

दोनों टूर्नामेंट 11 दौर के स्विस प्रारूप में खेले जाएंगे, जिसमें विश्व भर से 170 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें ग्रैंड स्विस में 114 और महिला ग्रैंड स्विस में 56 खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed