फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Chennai lions defeated Dabang Delhi to become ultimate table tennis 2019 champion

अल्टीमेट टेबल टेनिस: दबंग दिल्ली को हराकर चेन्नई लायंस बना चैंपियन

Sun, 11 Aug 2019 11:09 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 11 Aug 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Chennai lions defeated Dabang Delhi to become ultimate table tennis 2019 champion
चेन्नई लायंस - फोटो : social media

चेन्नई लायंस ने अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) के तीसरे सत्र का खिताब जीत लिया। चेन्नई ने फाइनल में गतविजेता दबंग दिल्ली को 8-1 से हराकर पहली बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया। त्यागराज स्टेडियम में खेले गए एकतरफा फाइनल में चेन्नई के महिला एकल में पेट्रिका सोल्जा, पुरुष एकल खिलाड़ी टियागो अपोलोनिया और मिश्रित युगल जोड़ी (अचंता शरत कमल व पेट्रिका) ने शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर टीम को चैंपियन बनाया।

विज्ञापन


रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता जर्मनी की पेट्रिका ने दिल्ली की रोमानियाई खिलाड़ी बेर्नाडेटी जॉस्क को 2-1 से, अपोलोनिया ने जी साथियान को 3-0 से हराकर चेन्न्ई की बढ़त को 5-1 कर दिया। मिश्रित युगल में शरत कमल और पेट्रिका ने साथियन और जॉस्क को 3-0 से मात दी। चेन्नई के अजेय बढ़त हासिल करने के कारण बाकी के दो मैचों की जरूरत नहीं पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed