{"_id":"68981cd55b6e5b71c90fa5b6","slug":"chennai-grand-masters-erigesi-in-second-place-after-third-round-german-grandmaster-keymer-on-top-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chennai Grand Masters: तीसरे दौर के बाद एरिगेसी दूसरा स्थान पर, जर्मन ग्रैंडमास्टर कीमर शीर्ष पर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Chennai Grand Masters: तीसरे दौर के बाद एरिगेसी दूसरा स्थान पर, जर्मन ग्रैंडमास्टर कीमर शीर्ष पर
Sun, 10 Aug 2025 09:45 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 10 Aug 2025 09:45 AM IST
सार
चैलेंजर्स वर्ग में अभिमन्यु पुराणिक ने हर्षवर्धन जीबी पर जीत के साथ अपनी बढ़त बरकरार रखी जबकि एम प्रणेश ने पी इनियान को हराया। लियोन ल्यूक मेंडोंका ने आर वैशाली को हराया, जबकि अधिबान भास्करन ने डी हरिका के साथ अंक बांटे।
विज्ञापन
अर्जुन एरिगेसी
- फोटो : Social Media
विस्तार
भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी शनिवार को अमेरिकी ग्रैंडमास्टर रे रॉबसन को हराकर क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स के तीसरे दौर के बाद अकेले दूसरे स्थान पर बने हुए हैं जबकि अमेरिकी ग्रैंडमास्टर रे रॉबसन शीर्ष पर काबिज हैं। मास्टर्स वर्ग में राउंड-रॉबिन प्रतियोगिता में छह दौर और बाकी हैं। दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी एरिगेसी के 2.5 अंक हैं जबकि कीमर क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट में कार्तिकेयन मुरली के खिलाफ एक और जीत हासिल करने के बाद तीन अंक के परफेक्ट स्कोर के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं।
एक अन्य भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने हमवतन निहाल सरीन के खिलाफ एक महत्वपूर्ण जीत के साथ वापसी की जबकि अमेरिकी ग्रैंडमास्टर अवॉन्डर लियांग ने नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर जॉर्डन वान फॉरीस्ट को हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों में से एक वी प्रणव ने शीर्ष वरीयता प्राप्त अनीश गिरी को ड्रॉ पर रोककर प्रभावित किया।
चैलेंजर्स वर्ग में अभिमन्यु पुराणिक ने हर्षवर्धन जीबी पर जीत के साथ अपनी बढ़त बरकरार रखी जबकि एम प्रणेश ने पी इनियान को हराया। लियोन ल्यूक मेंडोंका ने आर वैशाली को हराया, जबकि अधिबान भास्करन ने डी हरिका के साथ अंक बांटे। आर्यन चोपड़ा और दिप्तायन घोष ने भी ड्रॉ खेला।