{"_id":"6141615e0a0d856b80715dfe","slug":"changes-in-coaching-staff-likely-to-take-place-after-world-boxing-championship-federation-not-happy-with-performance-in-tokyo-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व चैंपियनशिप: टूर्नामेंट के बाद मुक्केबाजी के कोचिंग स्टाफ में होगा बदलाव, ओलंपिक के प्रदर्शन से खुश नहीं महासंघ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व चैंपियनशिप: टूर्नामेंट के बाद मुक्केबाजी के कोचिंग स्टाफ में होगा बदलाव, ओलंपिक के प्रदर्शन से खुश नहीं महासंघ
Wed, 15 Sep 2021 08:28 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 15 Sep 2021 08:28 AM IST
सार
- टोक्यो ओलंपिक में मुक्केबाजों के प्रदर्शन से खुश नहीं महासंघ
- 09 मुक्केबाजों में से सिर्फ एक लवलीना ही जीत पाई थी पदक
विज्ञापन
boxing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व चैंपियनशिप के बाद अगले तीन महीने में भारतीय मुक्केबाजी के कोचिंग स्टाफ में पूरी तरह से बदलाव किया जा सकता है। राष्ट्रीय महासंघ के सूत्र ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में मुक्केबाजों के प्रदर्शन से अधिकारी संतुष्ट नहीं हैं। दो हाई परफोर्मेंस निदेशक सेंटियागो नीवा (पुरुषों के) और राफेल बर्गामस्को (महिलाओं के) के अलावा राष्ट्रीय मुख्य कोच सीए कटप्पा (पुरुष) और मोहम्मद अली कमर (महिला) इस समय गहन समीक्षा के दायरे में हैं।
विज्ञापन
जुलाई-अगस्त में हुए खेलों में भारत ने पांच पुरुष और चार महिला मुक्केबाजों का अब तक का सबसे बड़ा दल उतारा था। इनमें से सिर्फ लवलीना बोरगोहेन ही कांस्य पदक जीत पाई। एक सूत्र ने कहा,‘ओलंपिक में प्रदर्शन से (महासंघ में) कोई भी खुश नहीं है। इसलिए जैसा हमने वादा किया था, समीक्षा चल रही है और यह लंबी प्रक्रिया है जिसमें कुछ महीने लगेंगे। दो विश्व चैंपियनशिप तक कोई बदलाव नहीं होगा। क्या पता इसके बाद संपूर्ण बदलाव हो लेकिन हमें दो से तीन महीने तक इंतजार करना होगा।’ पुरुष विश्व चैंपियनशिप सर्बिया में 26 अक्तूबर से जबकि महिला टूर्नामेंट दिसंबर में होगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय चैंपियनशिप आज से :
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने नीवा और बर्गामस्को के कार्यकाल में तीन महीने का विस्तार किया है जिससे कि दो बड़ी प्रतियोगिताओं में निरंतरता बनी रहे। इन प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय चैंपियन देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन दोनों के अनुबंध टोक्यो ओलंपिक के बाद समाप्त होने थे। पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप कर्नाटक के बेल्लारी में बुधवार से शुरू होगी जबकि महिला चैंपियनशिप अक्तूबर के मध्य में होगी।
विज्ञापन