फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Chandan of UP and Raveena of Nashik won Mumbai Half Marathon, Sachin Tendulkar distributed awards

Mumbai Half Marathon: यूपी के चंदन और नासिक की रवीना ने मुंबई हाफ मैराथन जीती, सचिन ने पुरस्कार वितरित किए

Sun, 25 Aug 2024 04:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 25 Aug 2024 04:54 PM IST
सार

महिला वर्ग में 19 वर्षीय रवीना ने 21 किलोमीटर की दौड़ में अपने पदार्पण को यादगार बनाते हुए एक घंटा 27.43 मिनट का समय लेकर आसानी से जीत हासिल की। वह सेनिट लेशार्ज (एक घंटा 29.41) से लगभग दो मिनट आगे रही। रुक्मणी भौरे ने एक घंटा 31.23 मिनट के साथ कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
Chandan of UP and Raveena of Nashik won Mumbai Half Marathon, Sachin Tendulkar distributed awards
मुंबई हाफ मैराथन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Twitter

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बडोही जिले के कॉलेज छात्र चंदन यादव और महाराष्ट्र के नासिक की रहने वाली रवीना गायकवाड़ ने रविवार को यहां आठवें एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस मुंबई हाफ मैराथन 2024 में क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग के खिताब जीते। इससे पहले कई बार पोडियम पर पहुंचने वाले 21 वर्ष के चंदन ने फिनिश लाइन से आधा किलोमीटर पहले अपनी गति बढ़ाई तथा एक घंटा 11.01 मिनट का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। नीतीश कुमार एक घंटा 11.54 मिनट के साथ दूसरे जबकि पीयूष मसाने एक घंटा 13.20 मिनट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


महिला वर्ग में 19 वर्षीय रवीना ने 21 किलोमीटर की दौड़ में अपने पदार्पण को यादगार बनाते हुए एक घंटा 27.43 मिनट का समय लेकर आसानी से जीत हासिल की। वह सेनिट लेशार्ज (एक घंटा 29.41) से लगभग दो मिनट आगे रही। रुक्मणी भौरे ने एक घंटा 31.23 मिनट के साथ कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज क्रिकेटर और प्रायोजक के ब्रांड एंबेसडर सचिन तेंदुलकर ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। पुरुषों की 10 किमी में युवराज यादव ने 31.50 मिनट में दौड़ पूरी की, जबकि मनीष कुमार नायक ने 32.14 मिनट का समय लेकर रजत और अमित माली ने 33.25 मिनट के समय के साथ कांस्य पदक जीता।


महिला वर्ग में सोनाली देसाई ने 39.47 मिनट का समय लेकर लगातार दूसरे साल पहला स्थान हासिल किया। दिव्या पिंगले ने 41.50 मिनट के साथ दूसरा और रजनी त्यागी ने 43.52 मिनट का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में 20,000 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर तेंदुलकर ने कहा, 'भारतीय होने के नाते, हम खेल से प्यार करते हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि हम अपने मानसिक और शारीरिक लाभ के लिए विभिन्न खेलों में भाग लेकर खेल को जीवन का एक तरीका बनाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed