{"_id":"622874d1b932ae64d71b5a73","slug":"champions-league-bayern-munich-and-liverpool-reach-the-quarterfinals-robert-lewandowski-scored-three-goals-in-11-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champions League: लिवरपूल और बायर्न म्यूनिख क्वार्टरफाइनल में, रॉबर्ट लेवानडॉस्की ने 11 मिनट में दागे तीन गोल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Champions League: लिवरपूल और बायर्न म्यूनिख क्वार्टरफाइनल में, रॉबर्ट लेवानडॉस्की ने 11 मिनट में दागे तीन गोल
Wed, 09 Mar 2022 03:05 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 09 Mar 2022 03:05 PM IST
सार
दुनिया के सबसे बड़े क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट चैंपियंस लीग में मंगलवार रात प्री-क्वार्टरफाइनल का दूसरा लेग खेल गया। इसमें लिवरपूल हार के बावजूद क्वार्टरफाइनल में पहुंच गया। वहीं, बायर्न म्यूनिख ने साल्जबर्ग को हराकर अंतिम-आठ में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन
रॉबर्ट लेवानडॉस्की
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दुनिया के सबसे बड़े क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट चैंपियंस लीग में मंगलवार रात प्री-क्वार्टरफाइनल का दूसरा लेग खेल गया। इसमें लिवरपूल को इंटर मिलान के खिलाफ हार मिली। वहीं, बायर्न म्यूनिख ने एफसी रेड बुल साल्जबर्ग को बुरी तरह रौंद दिया। लिवरपूल दूसरे लेग में 0-1 से हारने के बावजूद क्वार्टरफाइनल में पहुंच गया। दरअसल, उसने पहले लेग में इंटर को 2-0 से हराया था। इस तरह दोनों मुकाबलों को मिलाकर कुल स्कोर 2-1 लिवरपूल के पक्ष में रहा।
जर्मनी के नंबर-एक क्लब बायर्न म्यूनिख की बात करें तो ऑस्ट्रिया के साल्जबर्ग के खिलाफ पहला लेग 1-1 की बराबरी पर छूटा था। मंगलवार को दूसरे लेग में बायर्न की टीम जबरदस्त फॉर्म में दिखी। उसने साल्जबर्ग को टिकने का मौका ही नहीं दिया। बायर्न ने दूसरे लेग में सात गोल दागे। साल्जबर्ग की टीम सिर्फ एक ही गोल कर सकी। इस तरह बायर्न ने मैच को 7-1 से अपने नाम कर लिया। दोनों लेग को मिलाकर कुल स्कोर 8-2 उसके ही पक्ष में रहा।
बायर्न के लिए पोलैंड के स्टार खिलाड़ी रॉबर्ट लेवानडॉस्की हैट्रिक गोल किया। उन्होंने 11 मिनट में ही तीन गोल दाग दिए। लेवानडॉस्की ने पहला गोल 12वें मिनट में पेनल्टी पर किया। इसके बाद 21वें मिनट में दूसरा गोल भी पेनल्टी पर किया। तीसरा गोल उन्होंने 23 मिनट में दाग दिया। लेवानडॉस्की को पिछले साल फीफा का बेस्ट फुटबॉलर चुना गया था। उनके अलावा बायर्न के लिए सर्ज ग्नेब्री ने 31वें, थॉमस मूलर ने 54वें और 83वें, लॉरी साने ने 85वें मिनट में गोल किया।
विज्ञापन
लिवरपूल और इंटर के बीच खेला गया मैच काफी रोमांचक था। इंटर ने लिवरपूल के घरेलू मैदान पर एनफील्ड पर शानदार खेल दिखाया। उसके लिए पहला गोल अर्जेंटीना के लॉटेरो मार्टिनेज ने किया। हालांकि, दो मिनट बाद ही उनके साथी स्ट्राइकर एलेक्सिस सांचेज को रेड कार्ड दिखा दिया गया। उन्हें मैच से बाहर होना पड़ा। इसके बाद इंटर मिलान की टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। टीम को बराबरी करने के लिए कम से कम एक गोल करने थे, लेकिन लिवरपूल ने ऐसा नहीं होने दिया।
चैंपियंस लीग में आज (बुधवार) को दो प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। स्पेन के मैड्रिड में रियाल मैड्रिड की टीम फ्रांस की टीम पेरिस सेंट जर्मेन की मेजबानी करेंगे। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर माने जाने वाले अर्जेंटीना के लियोनल मेसी मैदान पर दिखेंगे। वे पीसएजी की टीम को किसी भी हाल में क्वार्टरफाइनल में पहुंचाना चाहेंगे। बार्सिलोना की ओर से खेलते हुए उन्होंने रियाल मैड्रिड के होमग्राउंड पर कई बार यादगार प्रदर्शन किया है। अब पहली बार पीएसजी की ओर से वहां खेलेंगे। वहीं, एक अन्य मुकाबले में इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर सिटी का मुकाबला पुर्तगाल के क्लब स्पोर्टिंग से होगा।