{"_id":"5d6fd8e88ebc3e93ac71f801","slug":"central-government-will-give-check-of-prize-money-to-medal-winners-after-returning","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदक विजेताओं को लौटते ही मिलेगी इनामी राशि, खेल नीति में होगा बदलाव: खेलमंत्री रिजिजू","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पदक विजेताओं को लौटते ही मिलेगी इनामी राशि, खेल नीति में होगा बदलाव: खेलमंत्री रिजिजू
Thu, 05 Sep 2019 08:03 AM IST
मुकेश कुमार झा
अंकित चौहान, सोनीपत
अंकित चौहान, सोनीपत
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 05 Sep 2019 08:03 AM IST
विज्ञापन
Kiren Rijiju
- फोटो : social media
केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि खेल नीति में बदलाव करने की तैयारी चल रही है। इसके तहत अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर लौटते ही खिलाड़ियों को इनामी राशि का चेक सौंप दिया जाएगा। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और उन्हें आगे बढ़ने की प्ररेणा मिलेगी।
विज्ञापन
साथ ही हर खिलाड़ी को सरकारी या प्राइवेट क्षेत्र में नौकरी देने का प्रावधान भी खेल मंत्रालय करने में लगा हुआ है। ताकि खिलाड़ी का प्रदर्शन और बेहतर हो सके। इससे उसकी भविष्य में नौकरी की चिंता खत्म हो जाएगी और वह खेल पर फोकस करेगा। हमारा उद्देश्य है कि देश में नई खेल संस्कृति का विकास हो। हमारी सुविधाएं विश्व स्तरीय हो और भविष्य में खिलाड़ियों को करियर की संभावनाएं दिखे।
विज्ञापन
हरियाणा की खेल नीति की सराहना की : सोनीपत के साई सेंटर में पहुंचे रिजिजू ने कहा कि खेल नीति में बदलाव के लिए सभी राज्यों के खेल मंत्रियों के साथ एक बैठक की जाएगी। उनके सुझाव लिए जाएंगे। उन्होंने हरियाणा की खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि यहां की खेल नीति के कारण ही खिलाड़ी प्रोत्साहित होकर बेहतर प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन
खेलों के जरिये रोकेंगे जेएंडके के युवाओं को भटकने से : रिजिजू ने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए हटाने के बाद वहां के युवाओं पर फोकस कर दिया है। उनको भटकने से रोकने के लिए खेलों में आगे लाया जाएगा। साथ ही उनकी नौकरी के लिए भी पहल की जाएगी। इसके लिए खेल मंत्रालय ने काम शुरू कर दिया है।
सबसे पहले घाटी में खेलों का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर किया जाएगा। लद्दाख में आर्चरी अकादमी खोली जाएगी तो एथलेटिक्स के लिए सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाएगा। जम्मू कश्मीर को देखते हुए ही आइस हॉकी को सरकार मान्यता देगी। जम्मू-कश्मीर में युवाओं को खेलों में आगे लाने के लिए और भी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्लान खेल मंत्रालय ने बनाया हुआ है।