फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Central government approves MoU for cooperation in sports among BRICS nations

ब्रिक्स देशों के बीच खेलों में सहयोग को बढ़ावा, केंद्र सरकार ने एमओयू को दी मंजूरी

Wed, 25 Nov 2020 07:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 25 Nov 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
Central government approves MoU for cooperation in sports among BRICS nations
खेल मंत्रालय - फोटो : social media

भारत में खेलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को एक बड़ा करार किया है। मंत्रिमंडल ने ‘फिजिकल कल्चर’ और खेलों के क्षेत्र में सहयोग के लिए ब्रिक्स देशों के बीच समझौते पत्र (एमओयू) को स्वीकृति दी। 

विज्ञापन


प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की ओर से जारी बयान में सरकार ने कहा, ‘पांच देशों के बीच खेल के क्षेत्र में सहयोग से खेल विज्ञान, खेल मेडिसिन, कोचिंग तकनीक आदि क्षेत्रों में समझ और विशेषज्ञता में विस्तार में मदद मिलेगी, नतीजतन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में हमारे खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार होगा और ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘पांच देशों के बीच खेल के क्षेत्र में सहयोग से उत्पन्न होने वाले लाभ, सभी खिलाड़ियों को उनकी जाति, पंथ, क्षेत्र, धर्म और लिंग के बावजूद समान रूप से लागू होंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिक्स पांच उभरते हुए देशों का समूह है जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल है। ये पांच देश विश्व जनसंख्या के लगभग 42 प्रतिशत, जीडीपी के 23 प्रतिशत, क्षेत्र के 30 प्रतिशत और वैश्विक उद्योग के 18 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed