फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Cause notices to three athletes

रियो जाने वाले तीन एथलीटों को कारण बताओ नोटिस

Mon, 11 Jul 2016 05:21 AM IST
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Jul 2016 05:21 AM IST
विज्ञापन
Cause notices to three athletes

नाडा ने प्री डिपार्चर डोप टेस्ट भले ही बंद कर दिया हो, लेकिन व्हेयर अबाउट के जरिए उसने रियो ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों पर नकेल कस दी है। इसी व्हेयर अबाउट टेस्ट का रियो जाने वाले तीन स्टार एथलीटों ने उल्लंघन किया है।

विज्ञापन


इन तीनों को नाडा ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके एंटी डोपिंग रिकॉर्ड में इसे मिस टेस्ट घोषित कर दिया जाएगा। साल के अंदर तीन बार व्हेयर अबाउट टेस्ट मिस घोषित किए जाने पर एथलीट को डोप पॉजिटिव घोषित कर उसे प्रतिबंधित कर दिया जाता  है।
विज्ञापन


2015 का वाडा कोड लागू होने के बाद नाडा ने व्हेयर अबाउट सिस्टम सख्ती से लागू किया है। खेल मंत्रालय के साथ 14 जून को हुई बैठक के बाद सभी खेल संघों को प्रमुख खिलाड़ियों के व्हेयर अबाउट भेजने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हेयर अबाउट टेस्ट के तहत खिलाड़ी को जिस स्थान पर वह रहता है, वहां का पता और टेस्टिंग का समय देना होता है। जिसके जरिए नाडा या वाडा की टीम खिलाड़ी की ओर से दिए समय पर पहुंचती है। अगर एक घंटे के अंदर खिलाड़ी डोप टेस्ट नहीं देता है तो उससे जवाब मांगा जाता है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इसे मिस टेस्ट घोषित कर दिया जाता है।

तीनों एथलीट दिए गए तय समय पर नाडा को नहीं मिले

Cause notices to three athletes
सूत्र बताते हैं कि कुछ दिन पूर्व तीन एथलीटों का व्हेयर अबाउट टेस्ट करने नाडा टीम उनके दिए पतों पर लुधियाना, सोनीपत और कुरुक्षेत्र पहुंची। लगातार फोन किए जाने के बावजूद तीनों टेस्ट देने नहीं आए।

सूत्र बताते हैं कि एक एथलीट ने जवाब दिया है कि वह रियो की तैयारियों को ध्यान में रख अपना फोन बंद रखते हैं। जबकि दो अन्य एथलीटों ने जरूरी काम से जाने की बात कही है। हालांकि नाडा ने अब तक फैसला नहीं लिया है कि इन जवाब पर क्या कार्रवाई की जाए? सूत्र बताते हैं कि एथलीटों से और सवाल-जवाब किए जा सकते हैं।

तीनों एथलीट नामी-गिरामी हैं। उन्हें व्हेयर अबाउट टेस्टिंग की गंभीरता और परिणाम अच्छे ढंग से मालूम है।  बावजूद इसके उन्होंने इसे मिस कर अपने को नाडा और वाडा की नजरों में चढ़ने का मौका दे दिया। 

अब तक नाडा व्हेयर अबाउट टेस्टिंग गंभीरता से नहीं ले रही थी। कई खेल संघ उन्हें खिलाड़ियों के व्हेयर अबाउट भी नहीं दे रहे थे, लेकिन नाडा ने 2009 से अपनी स्थापना के बाद इस पर कड़ाई से काम शुरू कर दिया है। रियो जाने वाले सभी खिलाड़ियों के व्हेयर अबाउट उनके खेल संघों से लेकर उन्हें रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल (आरटीपी) में डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed