फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Capitol Hill violence: Five-time Olympic Swimming medalist Klet keller booked for indulging in violence

कैपिटल हिल हिंसा: पांच बार के ओलंपिक पदक विजेता पर मामला दर्ज, तैराक क्लेट की बढ़ी मुश्किलें

Thu, 14 Jan 2021 02:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 14 Jan 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
Capitol Hill violence: Five-time Olympic Swimming medalist Klet keller booked for indulging in violence
क्लेट केलर - फोटो : Social media

अमेरिका के पांच बार के ओलंपिक पदक विजेता क्लेट केलर के खिलाफ बुधवार को कैपिटल हिंसा मामले में वारंट जारी किया गया। पिछले हफ्ते अमेरिकी संसद में हुए दंगे के दौरान केलर एक वीडियो में नजर आए थे, जिसके बाद अमेरिकी न्यायिक विभाग ने बुधवार को उनके खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज की। तैराकी में दो ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले केलर की पहचान डोनाल्ड ट्रंप के उन समर्थकों में से एक के रूप में की गई, जिसने पिछले हफ्ते अमेरिकी संसद में घुसकर हिंसा और तोड़फोड़ की थी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले हफ्ते कई दंगाई बम, बंदूकें और धारधार हथियार लेकर अमेरिकी संसद में घुस गए थे और हिंसा-आगजनी की थी। इस हिंसा में एक पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल टाउनहॉल के एक रिपोर्टर द्वारा जारी किए गए वीडियो से हमलवारों की तस्वीरें वायरल होने लगीं। इसी दौरान एक वीडियो में लोगों ने केलर की पहचान की। अमेरिकी तैराक वीडियो और तस्वीरों में कथित रूप से अमेरिका की ओलिंपिक टीम की जैकेट पहने दिख रहे थे। 



उधर क्लेट को लेकर पूछे गए सवाल पर अमेरिका की स्वीमिंग फेडरेशन ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है और न ही वह केलर के वहां होने की पुष्टि करते हैं। उन्होंने बताया कि केलर 2008 बीजिंग ओलंपिक से रिटायर होने के बाद से संस्था के सदस्य नहीं हैं। 


बता दें कि 38 वर्षीय केलर ने 2000, 2004 और 2008 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भाग लिया था। उन्होंने 800 मीटर फ़्रीस्टाइल रिले के सदस्य के रूप में दो स्वर्ण और एक रजत पर कब्जा किया था, साथ ही साथ 400 मीटर फ्रीस्टाइल की व्यक्तिगत स्पर्धा में भी दो कांस्य जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed