फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Cancer survivur Andrea Mason runs 538 km triathlon, first lady to complete sea to summit triathlon

पहले कैंसर को दी मात फिर ट्राएथलॉन पूरा कर रचा इतिहास, प्रेरणा की मूर्ति हैं एंड्रिया मेसन

Tue, 15 Sep 2020 09:09 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 15 Sep 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Cancer survivur Andrea Mason runs 538 km triathlon, first lady to complete sea to summit triathlon
एंड्रिया मेसन - फोटो : सोशल मीडिया

39 साल की एंड्रिया मेसन को 2017 में अपना चला कि उन्हें कैंसर है। एंडोमेट्रियोसिस और सर्वाइकल कैंसर का उन्होंने डटकर सामना किया। जीवटता दिखाई, सर्जरी करवाई और सफल ऑपरेशन के बाद महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना शुरू किया। हिम्मत ऐसी कि फिर 'सी टू समिट' ट्राएथलॉन चैलेंज पूरा करने वाली पहली महिला बन गईं।

विज्ञापन


ट्राएथलॉन एक मल्टी स्पोर्ट्स रेस होती है, जिसमें स्विमिंग, साइक्लिंग और रनिंग करनी होती है। एंड्रिया ट्राएथलॉन को इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स में पूरा करना चाहती थीं। फ्रांस के चैमोनिक्स में अपना बेस बनाया था, लेकिन कोरोना की वजह से बॉर्डर बंद होने के चलते सारी योजना नए सिरे से करनी पड़ी।
विज्ञापन

काम चुनौतियों से भरा था। 

रनिंग-हाइकिंग के बारे में एंड्रिया को ज्यादा ज्ञान भी नहीं था। इन सब के बीच उन्होंने 4 सितंबर से इसकी शुरुआत की और 5 दिनों के अंदर पूरा कर दिखाया। एंड्रिया ने ट्राएथलॉन में कुल 538 किमी की दूरी तय की। फ्रांस के लेक एनेसी में 38 किमी की स्विमिंग के बाद मेसन ने यूरोप की दूसरी सबसे ऊंची चोटी मोंट ब्लैंक पर 330 किमी साइक्लिंग और फिर वहीं 170 किमी की रनिंग और हाइकिंग की। इन सब में मेसन को 4 दिन 23 घंटे और 41 मिनट का समय लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed