फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   canadian coach of table tennis dejan papic accepted the contract next month to join the team

टीटी खिलाड़ियों को अगले महीने मिल जाएगा कोच, पेपिच ने एक साल का करार स्वीकारा

Wed, 24 Jul 2019 08:21 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 24 Jul 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
canadian coach of table tennis dejan papic accepted the contract next month to join the team
टेबल टेनिस - फोटो : file photo

टेबल टेनिस के नए मुख्य कोच देजान पेपिच के राष्ट्रीय टीम से जुड़ने को लेकर चली आ रही अनिश्चितता मंगलवार को खत्म हो गई जब कनाडा के इस कोच ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के एक साल के अनुबंध को स्वीकार कर लिया। 

विज्ञापन


पिछले साल एशियाई खेलों के बाद से भारतीय खिलाड़ियों को मुख्य कोच की सेवाएं नहीं मिल पा रही थी जिससे जुलाई-अगस्त 2020 में होने वाले तोक्यो ओलंपिक की क्वालीफाइंग प्रतियोगिता से पहले उन्होंने अहम समय गंवा दिया है। 
विज्ञापन


भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) ने मार्च में पेपिच का चयन किया था लेकिन कुछ हफ्ते पहले ही साइ ने उन्हें अनुबंध भेजा था। कुछ अहम समय और खराब हो गया जब उन्होंने अनुबंध पर हस्ताक्षर करने में समय लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीटीएफआई सचिव एमपी सिंह ने पीटीआई से कहा, 'वह यात्रा कर रहे थे और संभवत: यही कारण है कि अनुबंध पर हस्ताक्षर में विलंब हुआ। लेकिन अब उन्होंने हस्ताक्षर कर दिए हैं और अगले महीने की शुरुआत में उन्हें भारत में होना चाहिए।' पेपिच को हर महीने सात हजार डालर का भुगतान होगा और ओलंपिक के बाद उनके अनुबंध को बढ़ाए जाने पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed