{"_id":"5d864b6b8ebc3e015d44c48a","slug":"bwm-pga-championship-shubhankar-sharma-moves-to-tied-eighth-in-second-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएमडब्ल्यू पीजीए चैंपियनशिप: भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा पांच अंडर 65 के साथ 8वें स्थान पर रहे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
बीएमडब्ल्यू पीजीए चैंपियनशिप: भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा पांच अंडर 65 के साथ 8वें स्थान पर रहे
Sat, 21 Sep 2019 09:40 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 21 Sep 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
shubhankar sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने यहां बीएमडब्ल्यू पीजीए चैंपियनशिप के दूसरे दौर में पांच अंडर 67 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त आठवें स्थान पर चल रहे हैं। हालांकि छह गोल्फर दूसरे दौर का खेल खत्म नहीं कर सके। भारतीय गोल्फर एसएसपी चौरसिया हालांकि कट में प्रवेश नहीं कर पांएगे जो एक ओवर का है। उन्होंने 72 के कार्ड के बाद दूसरे दौर में 78 का कार्ड खेला। रोरी मैकलॉरी ने पहले दौर में 76 का कार्ड खेला था, लेकिन दूसरे दिन उन्होंने वापसी करते हुए 69 का कार्ड खेलकर एक ओवर से लाइन पर कट हासिल किया।
विज्ञापन
उधर अनिर्बान लाहिड़ी ने सैंडरसन फार्म्स चैंपियनशिप के दूसरे दौर में लगातार बर्डी की लेकिन खराब मौसम के कारण इसे पूरा नहीं कर सके। वह 14 होल के बाद सात अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त 10वें स्थान पर चल रहे थे। डेनियल चोपड़ा का कट में प्रवेश करना सुनिश्चित है क्योंकि वह संयुक्त 42वें स्थान पर चल रहे थे जबकि काफी गोल्फरों ने अपना दूसरा दौर समाप्त नहीं किया है। अर्जुन अटवाल का कट से चूकना निश्चित है क्योंकि कट तीन अंडर का रहेगा जबकि उन्होंने 74 और 71 का कार्ड खेला है।
विज्ञापन