फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   BVP Rao become Archery Association of India president

तीरंदाजी में 'मल्होत्रा युग' का अंत, बीवीपी राव बने एएआई के अध्यक्ष 

Sat, 22 Dec 2018 10:22 PM IST
Mukesh Jha हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 22 Dec 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
BVP Rao become Archery Association of India president
प्रतिकात्मक चित्र - फोटो : file photo

भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) में विजय कुमार मल्होत्रा का दशकों पुराना आधिपत्य शनिवार को समाप्त हो गया। भारतीय निर्वाचन आयोग के आयुक्त रह चुके एसवाई कुरैशी की निगरानी में हुए एएआई के चुनाव में मल्होत्रा के खिलाफ मोर्चा खोलते रहे तेलंगाना के बीवीपी राव ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। राव ने रूपक देबरॉय को 13 वोट से पराजित किया। 

विज्ञापन


सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर भी राव गुट के महा सिंह और डीके विद्यार्थी जीतने में सफल रहे। हालांकि चुनाव को अंतिम मंजूरी सुप्रीम कोर्ट की ओर से प्रदान की जाएगी। वहीं खेल मंत्रालय और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने चुनाव से दूरी बनाते हुए अपने आब्जर्वरों को नहीं भेजा, जिससे यह तय माना जा रहा है कि दोनों ही इस चुनाव को मंजूरी प्रदान नहीं करेंगे।
विज्ञापन

      
मंत्रालय और आईओए ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त प्रशासक एसवाई कुरैशी की ओर से तैयार एएआई के संविधान को असंवैधानिक करार दिया था। कई राज्य संघों ने भी इसकी खिलाफत की थी। यही कारण है कि चुनाव होने के बावजूद इस संविधान के खिलाफ अदालती लड़ाई और तेज होगी। कई राज्य संघ इसके खिलाफ अदालत जा रहे हैं। कभी देश के आम चुनाव अपनी निगरानी कराने वाले कुरैशी का कहना है कि उन्होंने अदालत के आदेश पर चुनाव करा दिए। वह रिपोर्ट जल्द अदालत में रखेंगे और अंतिम फैसला भी उसी का होगा। अब उनका काम खत्म हो गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएस अधिकारी और तेलंगाना सरकार के सलाहकार पद से इस्तीफा देकर आए राव ने साफ किया कि उनका मुख्य मकसद चुनाव नहीं होने के चलते छह साल से परेशान तीरंदाजों की तैयारियों को पटरी पर लाना है। उन्होंने साफ किया कि सुप्रीम कोर्ट जैसा आदेश देगी वह उस पर काम करेंगे। अगर आईओए से लेकर किसी को दिक्कत है तो वह अदालत की शरण ले सकता है, लेकिन तीरंदाजों की तैयारियों को वह खुद अपने आप देखेंगे।      

पहली बार मिला खिलाडियों को वोट का अधिकार      
यह पहली बार था जब किसी खेल संघ में खिलाडियों को वोट डालने के अधिकार दिए गए थे। 23 में से 22 तीरंदाज वोट डालने पहुंचे। इनमें लिंबा राम, डोला बनर्जी, लालरेम सांगा, श्याम लाल, चक्रवेलु स्वूरो जैसे तीरंदाज शामिल हैं। यही नहीं चुनाव में तीरंदाजों ने जीत भी हासिल की। महिला उपाध्यक्ष पूर्णिमा महतो, संयुक्त सचिव धूलचंद डोमर के अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भाग्यवती चानू और बंसारालिन धर को चुना गया।      
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed