{"_id":"5c9fa485bdec22145f539b03","slug":"bulgarian-heavyweight-boxer-kubrat-pulev-suspended-for-kissing-female-reporter-during-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेवीवेट बॉक्सर कुब्रत पुलेव ने सरेआम महिला रिपोर्टर को किया था किस, अब हुआ सस्पेंड","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
हेवीवेट बॉक्सर कुब्रत पुलेव ने सरेआम महिला रिपोर्टर को किया था किस, अब हुआ सस्पेंड
Sat, 30 Mar 2019 10:46 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
हेवीवेट बॉक्सर कुब्रत पुलेव
बुल्गेरियन हेवीवेट बॉक्सर कुब्रत पुलेव को एक इंटरव्यू के दौरान महिला रिपोर्टर जेन्निफर रवालो को सरेआम किस करने के मामले में सस्पेंड कर दिया गया। दरअसल, 37 वर्षीय बॉक्सर कुब्रत ने एक लाइव इवेंट के सवाल-जवाब के दौरान एक महिला रिपोर्टर को सबके सामने में किस कर लिया था। जिसके बाद इस घटना को लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया था।
विज्ञापन
इस मामले में जब 37 वर्षीय बॉक्सर को माफी मांगने को कहा गया तो उन्होंने माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि महिला पत्रकार उनकी दोस्त है। हालांकि, बाद में इस घटना को लेकर महिला पत्रकार ने खेद जताया और इंटरव्यू का विरोध भी किया।
विज्ञापन
उस घटना के बाद में बॉक्सर ने अपने बयान में लिखा, 'जेनी वास्तव में मेरी एक दोस्त है। इंटरव्यू के बाद मैं बहुत उत्साहित था। मैंने उसे किस किया। उस रात के बाद वह मेरे और मेरे अन्य दोस्तों के साथ मेरे पोस्ट-फाइट सेलिब्रेशन में शामिल हुई। हम दोनों किस वाले वीडियो को देखकर खूब हंसे और एक दूसरे को थैंक्यू कहा। वास्तव में इससे ज्यादा कुछ नहीं था।'
विज्ञापन