फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   British Athlete Tom Bosworth Proposed His Gay Partner On Copacabana Beach

रियो में जीत के बाद दिखा फिर दिखा समलैंगिक प्यार का इजहार

Wed, 17 Aug 2016 02:49 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 17 Aug 2016 02:49 AM IST
विज्ञापन
British Athlete Tom Bosworth Proposed His Gay Partner On Copacabana Beach
टॉम बोसवर्थ - फोटो : twitter
कुछ दिन पहले रियो ओलंपिक के दौरान ब्राजील की एक महिला खिलाड़ी को उनकी गर्लफ्रेंड ने प्रपोज किया था। उनकी किस और तस्वीरों ने मीडिया में काफी सुर्खियां बंटोरी थीं।
विज्ञापन


अब रियो ओलंपिक में इसी तरह का एक और उदाहरण देखने को मिला, जब ब्रिटेन के स्पीड वॉकर टॉम बोसवर्थ ने अपने पार्टनर हैरी डाइनली को कोपकबाना बीच पर प्रपोज किया। तीन बार ब्रिटिश रिकॉर्ड बनाने वाले टॉम समलैंगिक हैं।
विज्ञापन


खुलकर समलैंगिक के रूप में सामने आने वाले टॉम पहले ब्रिटिश ट्रैक खिलाड़ी हैं। ओलंपिक में अपने प्यार का इजहार करने वाले टॉम भी रियो ओलंपिक के प्रेमियों की सूची में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ समलैंगिक प्यार नहीं है रियो की जुबां पर

British Athlete Tom Bosworth Proposed His Gay Partner On Copacabana Beach
टॉम बोसवर्थ - फोटो : getty
टॉम पुरुषों की 20 किलोमीटर वॉक में छठे स्थान पर रहे। 26 साल के खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा की। उन्होंने अपनी ‘सगाई’ की अंगूठी की तस्वीर भी शेयर की।



बोसवर्थ ब्रिटेन के पहले गे ट्रैक खिलाड़ी है। अक्टूबर 2015 में उन्होंने एक टीवी शो आए थे। उन्होंने कहा कि वो चाहते थे कि यह खबर उनकी तरफ से मीडिया में और इस फैसले की वजह से वो अपने परिवार की जिंदगी को हिलाना नहीं चाहते थे।

ऐसा नहीं है कि रियो ओलंपिक में सिर्फ समलैंगिक प्यार देखने को मिल रहा है। चीन की डाइवर ही जी को उनके साथी डाइवर और बॉयफ्रेंड किन जाय ने रविवार को प्रपोज किया। ही जी ने तीन मीटर स्प्रिंगबोर्ड में सिल्वर मेडल जीता था। उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें पोडियम पर जा कर प्रपोज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed